फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Ranveer Baby Girl : दीपवीर के घर गूंजी किलकारी, खूबसूरत जोड़ी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म

Sun, 08 Sep 2024 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Sep 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। अमर उजाला के सूत्रों के मुताबिक कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से अभिनेत्री सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर बिटिया के आगमन की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था और आज रविवार को खुशखबरी मिल गई।
Ranveer Singh: 'अगर बेटी हो तो वो दीपिका जितनी क्यूट हो', जब रणवीर सिंह ने कही थी ये बात, अब पूरी हुई मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

खुशखबरी मिलते ही फैंस कपल को माता-पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही यह भी जानना चाह रहे हैं कि मां और बिटिया कैसी हैं। अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

विज्ञापन
Deepika Padukone and ranveer Singh became parents couple welcomes their first child Know Details
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। कपल ने वहां बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।
Karan Aujla: करण औजला कर रहे थे परफॉर्म, दर्शक ने फेंका जूता, बोले- इतना खराब नहीं गा रहा कि जूता फेंका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed