फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: गर्भावस्था में 'विपरीत करणी' आसन करती दिखीं दीपिका पादुकोण, अभिनेत्री ने बताए फायदे

Thu, 04 Jul 2024 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Jul 2024 03:41 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Deepika Padukone Practice Viparita Karani Asana actress also talks about this workout Benefits In Pregnancy
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। वे गर्भवती हैं और गर्भावस्था का सातवां महीना चल रहा है। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर भी पहले से अधिक सक्रिय हैं और अपनी दिनचर्या के बारे में फैंस के साथ जानकारी साझा करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख लोग हैरान हैं। अभिनेत्री वर्कआउट करती नजर आ रही हैं, वह भी ऐसा आसन, जिसे गर्भावस्था में करना शायद लोग ठीक न मानें! लेकिन, दीपिका ने इसके फायदों से रूबरू कराया है।

Deepika Padukone Practice Viparita Karani Asana actress also talks about this workout Benefits In Pregnancy
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण साझा की गई तस्वीर में 'विपरीत करणी' आसन करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा नोट लिखा है और इसके फायदे बताए हैं। अभिनेत्री ने लिखा है, 'यह सेल्फ केयर का महीना है। लेकिन जब आप हर दिन सेल्फ केयर जैसा सरल और सहज काम कर सकते हैं, तो ‘सेल्फ-केयर महीना’ क्यों मनाएं? मुझे अच्छा वर्कआउट करना पसंद है। मैं अच्छी दिखने के लिए नहीं बल्कि फिट महसूस करने के लिए वर्कआउट करती हूं। लंबे वक्त से व्यायाम मेरी दिनचर्या का हिस्सा है'।

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) द्वारा साझा की गई पोस्ट



Ira Khan: शादी की तैयारियों में जुटे स्टाफ को आमिर की बेटी आयरा ने दिया धन्यवाद, कहा-आपने हमारा बहुत ख्याल रखा

Deepika Padukone Practice Viparita Karani Asana actress also talks about this workout Benefits In Pregnancy
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

हालांकि, जब मैं कसरत नहीं कर पाती तो मैं इस सरल आसन का अभ्यास पांच मिनट जरूर करती हूं। मैं इसे हर दिन करती हूं, चाहे मैं कसरत करूं या नहीं। खासकर फ्लाइट से यात्रा करने के बाद या यूं ही तनाव कम करने के मामले में यह आसन बहुत ही उपयोगी है। आप भी मेरे साथ डेली सेल्फ केयर प्रैक्टिस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Practice Viparita Karani Asana actress also talks about this workout Benefits In Pregnancy
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विपरीत करणी आसन में पीठ के बल लेटकर पैरों को दीवार के सपोर्ट से ऊपर उठाकर सीधा रखा जाता है। दीपिका ने लिखा, 'संस्कृति में 'विपरीत' का अर्थ है 'उलटा' और 'करणी' का अर्थ है 'कार्रवाई में'। अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'दीवार के सहारे अपने पैरों को ऊपर करके लेटने से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है। नर्वस सिस्टम ठीक से काम करता है, और इम्यूनिटी बढ़ती है। 
Netflix India: ‘महाराज’ की ग्लोबल रैंकिंग का खुला असली राज, नेटफ्लिक्स ने लिया इन मुस्लिम बहुल देशों का सहारा

विज्ञापन
Deepika Padukone Practice Viparita Karani Asana actress also talks about this workout Benefits In Pregnancy
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका ने आगे लिखा कि यह प्राचीन आसन बहुत लाभकारी है, खासकर हमारी तनावपूर्ण और व्यस्त दुनिया में यह बेहद मददगार है'। हालांकि, इस पोस्ट के साथ दीपिका ने चेतावनी भी लिखा है। उन्होंने साफ-साफ लिखा है कि इस योगासन को करने से पहले अपने योगा प्रशिक्षक अथवा किसी एक्सपर्ट से जरूर सुझाव लें। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों फिल्म कल्कि 2898 एडी के लिए तारीफ लूट रही हैं।
Kill: घुटने की सर्जरी के बाद राघव ने 'किल' में किए थे एक्शन सीन शूट, कहा- मैं इस अवसर को नहीं छोड़ सकता था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed