फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: 'देवरा' के लिए फिल्माया गया धमाकेदार ओपनिंग सॉन्ग, तीसरे गाने में इस अवतार में दिखेंगे जूनियर एनटीआर

Sun, 11 Aug 2024 05:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Aug 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Devara third song update jr ntr to have electrifying opening track with energetic dance moves makers drop post
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। वहीं, दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निर्माता समय-समय पर फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'चुट्टमल्ले' रिलीज हुआ, जिसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर का रोमांस देखने को मिला। वहीं, अब फिल्म के तीसरे गाने पर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

Devara third song update jr ntr to have electrifying opening track with energetic dance moves makers drop post
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie

ताजा जानकारी के अनुसार, जूनियर एनटीआर वर्तमान में फिल्म के लिए एक इलेक्ट्रिफाइंग यानी उत्तेजक डांस नंबर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे ओपनिंग सॉन्ग सीक्वेंस के रूप में पेश करने की योजना है। इसका संकेत टीम की एक पोस्ट के जरिए दिया गया है। 'देवरा' के फोटोग्राफी के निदेशक रतनवेलु आईएससी ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक विशेष खुलासे वाले पोस्ट के साथ एक स्थान की तस्वीर साझा की। पोस्ट में लिखा था, 'अनिरुद्ध रविचंदर से एक शानदार ओपनिंग गीत फिल्माया जा रहा है। एक रॉ विजुअल स्टाइल के साथ होगा 'देवरा'। जूनियर एनटीआर, ग्रेस और स्टाइल के साथ क्या शानदार मूवमेंट है। प्रशंसक पागल हो जाएंगे।' अपने पोस्ट में क्रू मेंबर ने यह भी पुष्टि की कि गणेश आचार्य गाने की कोरियोग्राफी संभाल रहे हैं।


 

Devara third song update jr ntr to have electrifying opening track with energetic dance moves makers drop post
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr

फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन से एक दिन पहले 19 मई को निर्माताओं ने 'फियर' गाना रिलीज किया, जिसने दर्शकों के बीच डर का माहौल भी बनाया। इसके बाद फिल्म का दूसरा रोमांटिक गाना 'चुट्टमल्ले' रिलीज किया गया, जिसे अलग अलग भाषाओं में कई कवर के साथ रिलीज किया गया है। हिंदी में यह गाना 'धीरे-धीरे' कवर के साथ रिलीज किया गया है। वहीं अब फिल्म के तीसरे गाने को लेकर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया है। तीन गाने के अलावा फिल्म में और गाने होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara third song update jr ntr to have electrifying opening track with energetic dance moves makers drop post
देवरा का दूसरा गाना - फोटो : एक्स@Devara

इससे पहले, यह बताया गया था कि जूनियर एनटीआर और जान्हवी ने हैदराबाद के एक प्रसिद्ध फिल्म सिटी में फिल्म के लिए एक हाई-वोल्टेज, ग्लैमरस डांस नंबर शूट किया था। अब यह भी पुष्टि हो गई है कि सुपरस्टार एक शानदार ओपनिंग सॉन्ग भी देने वाले हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने देवरा म्यूजिक एल्बम के लिए दोनों गाने और मूल स्कोर की रचना की है। कोरताला शिवा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार देवा के रूप में दिखाई देंगे। जान्हवी कपूर इस फिल्म में देवा की प्रेमिका थंकम के रूप में दिखाई देंगी, जिसमें मुख्य प्रतिपक्षी भैरव की भूमिका में सैफ अली खान हैं।

विज्ञापन
Devara third song update jr ntr to have electrifying opening track with energetic dance moves makers drop post
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed