कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अपने क्रिकेटर पति युजवेंद्र चहल के साथ तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अफवाहों के बीच, धनश्री ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई और मुंबई में स्पॉट की गईं। बॉडीकॉन ड्रेस में धनश्री बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही थीं। कोरियोग्राफर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की तरह-तरह प्रतिक्रिया मिल रही है।
Dhanashree Verma: तलाक की अफवाहों के बीच टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर दिखीं धनश्री, चहल के सवाल पर साधी चुप्पी
कोरियोग्राफर धनश्री को टी-सीरीज के ऑफिस में फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद किया। धनश्री वर्मा ने एक खूबसूरत ब्लैक बॉडीकॉन स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने सफेद शर्ट और चश्मा कैरी किया हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हुआ धनश्री का वीडियो
कोरियोग्राफर धनश्री को टी-सीरीज के ऑफिस में फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद किया। धनश्री वर्मा ने एक खूबसूरत ब्लैक बॉडीकॉन स्कर्ट पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने सफेद शर्ट और चश्मा कैरी किया हुआ था। फोटोग्राफर्स ने उन्हें प्रोडक्शन हाउस के पास अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा। कुछ तस्वीरें क्लिक करते हुए फोटोग्राफर्स ने उनको हैलो किया और उनसे बातचीत की।
Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर, अब बिग बॉस 18 के इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से कौन बनेगा शो का विनर?
धनश्री ने साधी चुप्पी
एक फोटोग्राफर ने बताया कि उनके हालिया पोस्ट पर कई कमेंट आए। उन्होंने धनश्री से पूछा "आपके पोस्ट पर बहुत से कमेंट आए। " एक समय के बाद, उन्होंने फोटोग्राफर्स से अनुरोध किया कि वे उन्हें कैमरा बंद कर दें और कहा, "बस ना।" फोटोग्राफर्स ने तुरंत उनके अनुरोध का सम्मान किया और रिकॉर्डिंग बंद कर दी।
Virat Kohli-Anushka: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली अपने अलीबाग स्थित घर में करेंगे गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर मिली यह प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही इसे नेटीजंस से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। एक यूजर ने लिखा, "यह लोग सोशल मीडिया पर अपना नुकसान कराकर फिर मीडिया से बचते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उन्होंने खुद से क्या हासिल किया?" एक और नेटिजन ने लिखा, "ये सब युजी भाई की वजह से आपको मिला है।" वहीं, कई लोगों ने धनश्री की तारीफ करते हुए लिखा, 'अच्छा है कि धनश्री काम पर पूरा फोकस कर रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि धनश्री कमबैक की पूरी तैयारी कर रही हैं।
पहले भी उड़ चुकी है अफवाह
धनश्री और युजवेंद्र ने 2020 में शादी की और उन्हें पावर कपल में से एक माना जाता है। हालांकि, 2023 में, अफवाहें शुरू में तब सामने आईं, जब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से चहल को हटा दिया। उस समय, उन्होंने अफवाहों को खारिज कर दिया था। पिछले दिनों दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था, जिसके बाद उनके तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं।