{"_id":"664f1a8c8d1b55310a0d7a95","slug":"expensive-cars-of-bollywood-actresses-deepika-padukone-katrina-kaif-kareena-kapoor-janhvi-kapoor-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Expensive Cars of Actresses: महंगी कारों की शौकीन हैं ये स्टार्स, लिस्ट में दीपिका से लेकर करीना तक शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Expensive Cars of Actresses: महंगी कारों की शौकीन हैं ये स्टार्स, लिस्ट में दीपिका से लेकर करीना तक शामिल
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां सिर्फ फैशन और स्टाइल के लिए ही नहीं जानी जाती हैं। ये खूबसूरत स्टार्स अपने नेट वर्थ और मंहगे शौक के लिए भी मशहूर हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महंगी कारों का शौक रखती हैं। जिनके पास एक नहीं बल्कि कई गाड़ियां हैं और उनकी कीमत करोड़ों में है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले आता है। दीपिका महंगी कारों की दीवानी हैं। उनके पास र्सिडीज मेबैक S500 के अलावा ऑडी और मिनी कूपर कनवर्टिबल जैसी गाड़ियां भी हैं। उनके एक कार की कीमत दो करोड़ रूपये से ज्यादा है। दीपिका के पास एक बीएमडब्लू सेडान की भी मालकिन हैं।
3 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में कैटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। कैटरीना रेंज रोवर वोग की मालकिन हैं। अभिनेत्री के इस कार की कीमत 2.37 करोड़ रुपए है। इसके अलावा भी कैटरीना के पास और भी कई महंगी गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें तेज रफ्तार वाली कारें काफी पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मिस्टर एंड मिसेज माही' स्टार जान्हवी कपूर भी महंगी कारों का शौक रखती हैं। जान्हवी कपूर भी मर्सिडीज मेबैक S650 की मालकिन हैं। उनकी यह कार लगभग दो करोड़ रूपये की है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर के पास भी कई गाड़ियां हैं। करीना कपूर ऑडी और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी कारों की मालकिन हैं। वे अक्सर अपने सफेद रेंज रोवर में स्पॉट की जाती हैं। उनके इस कार की कीमत 1.56 करोड़ रुपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।