सब्सक्राइब करें

Devotional Songs: भक्ति गाने भी गा चुके हैं ये मशूहर गायक, भक्तों को सुनकर मिलता है सुकून

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

दिवंगत गायक जगजीत सिंह की पहचान गजल गायक के तौर पर हैं, लेकिन वो कई भक्ति गीत भी गा चुके हैं। इनमें बीत गए दिन भजन बिना, गगन की ओर निशाना, हरि बिन कौन सहाय, भज हरे कृष्णा, श्रीराम कथा और गणपति जगवंदन शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Famous Singers Who Also Sing Devotional Bhajan Songs Jagjit Singh Udit Narayan Sonu Nigam Jubin Nautiyal
जगजीत सिंह, उदित नारायण, सोनू निगम और जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

उदित नारायण, सोनू निगम, जगजीत सिंह और जुबिन नौटियाल को उनके फिल्मी गानों के लिए जाना जाता हैं, लेकिन ये सभी अपने-अपने करियर में समय-समय पर भक्ति गाने भी गाते रहे हैं, जिन्हें भक्तों ने खूब पसंद किया और आज भी उन्हें धार्मिक कार्यक्रमों में सुनते रहते हैं।

Trending Videos
Famous Singers Who Also Sing Devotional Bhajan Songs Jagjit Singh Udit Narayan Sonu Nigam Jubin Nautiyal
जगजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @jagjitsinghofficial
जगजीत सिंह

दिवंगत गायक जगजीत सिंह की पहचान गजल गायक के तौर पर हैं, लेकिन वो कई भक्ति गीत भी गा चुके हैं। इनमें बीत गए दिन भजन बिना, गगन की ओर निशाना, सुनो सुनो हनुमान लला, हरि बिन कौन सहाय, भज हरे कृष्णा, श्रीराम कथा, आरोग्य मंत्र और गणपति जगवंदन शामिल हैं, जिन्हें सुनकर श्रोताओं को सुकून मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Singers Who Also Sing Devotional Bhajan Songs Jagjit Singh Udit Narayan Sonu Nigam Jubin Nautiyal
उदित नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic

उदित नारायण

लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में अपने गीतों से लोगों को लुभाने वाले उदित नारायण भी भक्ति गाने गा चुके हैं। जय गणेश जय सिद्दिविनायक, मैंने छोड़ा जगत जंजाल, राम राम भज, बम बम भोले, जय गणेश, किया तन और मन अपर्ण, मोहन हमारे मधुबन में, धन संपत्ति से भरा हुआ तू, मुझे है काम ईश्वर से, गोदी में राम, होरी खेलन आयो श्याम, ऐसे राम दीन हितकारी और राम भरोसा राखिए उनके प्रमुख भक्ति गानों में शामिल हैं।

Famous Singers Who Also Sing Devotional Bhajan Songs Jagjit Singh Udit Narayan Sonu Nigam Jubin Nautiyal
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

सोनू निगम

सोनू निगम अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मी गाने गा चुके हैं। उनके गाए भक्ति गीत भी उतने ही प्रसिद्ध है, जितने उनके फिल्मी गाने। आजा मां तैनू अखियां, सावन की रूत है, मेरे नैनों की प्यास, घर घर में महिमा तेरी, रहम नजर करो, तेरे मन में, मैं तो वारी वारी, मैं डोर से, शीश झुका, जय माता दी, नन्हे नन्हे पांव में, कोई नहीं परदेस में मेरा और मुझको ये विश्वास है मैया उनके कुछ मुख्य भक्ति गीत है।

विज्ञापन
Famous Singers Who Also Sing Devotional Bhajan Songs Jagjit Singh Udit Narayan Sonu Nigam Jubin Nautiyal
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम @jubin_nautiyal

जुबिन नौटियाल

जुबिन नौटियाल रातां लंबियां, तुम ही आना, लुट गए, मेरी जिंदगी है तू, बरसात की धुन और हमनवा मेरे जैसे कई हिट गाने वाले जुबिन नौटियाल भी उन गायकों की सूची में शामिल हैं, जो भक्ति गाने गा चुके हैं। उनके भक्ति गीतों में मेरे कान्हा, कौन कहते हैं भगवान आते नहीं, मैं बालक तू माता, हरे कृष्णा हरे रामा, कबीरा, मेरी माई और ओम जय जगदीश हरे शामिल हैं। इस साल की शुरूआत में जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तो उनका गाना 'मेरे घर राम आए हैं' खूब चला था।

Planet Earth III Review: पानी के तीर से शिकार करती मछलियां, प्लैनेट अर्थ के तीसरे सीजन में छुपे बदलाव के सबक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed