प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर का सीजन 3 अगले महीने रिलीज होने जा रहा है। आज इसका ट्रेलर जारी हो चुका है। सीरीज का ट्रेलर भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया, जहां सभी सितारे जुटे। इस सीरीज के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर भी आए। इस दौरान फरहान ने सीरीज की सफलता के लिए इसकी राइटिंग टीम को श्रेय दिया। साथ ही कहा कि आजकल लोग उनसे दो-तीन सवाल ही हर जगह पूछते हैं।
Mirzapur 3: 'लोग मुझसे आजकल सिर्फ दो-तीन सवाल पूछते हैं', 'मिर्जापुर 3' के ट्रेलर लॉन्च में फरहान ने की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान से जब सीरीज के बारे में पूछा गया तो वे बोले, 'आजकल मैं कहीं जाता हूं तो लोग मुझसे दो-तीन सवाल ही पूछते हैं। एक होता है, 'तुम यहां क्या कर रहे हो? दूसरा, 'डॉन 3 कब आएगी? और तीसरा 'मिर्जापुर 3 कब आएगी'? फरहान से जब पूछा गया कि 'मिर्जापुर' की सफलता के लिए किस चीज ने सबसे ज्यादा काम किया, जो उसके सीजन पर सीजन आ रहे हैं? इस पर फरहान ने कहा, 'शायद यह राइटिंग का कमाल है। अगर राइटिंग कमाल नहीं है तो कुछ नहीं हो सकता। अगर आपको कुछ पसंद नहीं आता तो ओटीटी पर 50 और चीज हैं। हम बहुत शुक्रगुजार हैं कि हमारी टीम में काफी क्रिएटिव लोग हैं।
सीरीज में कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या घायल शेर लौट आया है? सीजन 2 में हमने देखा कि आप पर गोलियां चलीं। शरद ने आपको बचाया। मु्न्ना भी नहीं हैं। तो पावर का यह गेम कैसे उभर कर आएगा? इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि 5 जुलाई को आएगा। देखेंगे तो पता चलेगा कि कैसे उभर कर आएगा। उसके लिए राइटर्स को भुगतान किया गया है। अच्छा है मजेदार है। अच्छी राइटिंग है। राइटर्स का क्रेडिट है'।
उनसे जब किरदार के बारे में पूछा गया तो पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'मुझे लाइन्स लिखकर दी गईं। हम तो पपेट हैं। हमसे तो जैसा कराया जाता है करके आ जाते हैं। फिर मुस्कुराते हुए बोले सब परमात्मा करा रहे हैं'। शरद भैया (अंजुम शर्मा) से पूछा गया आपने कालीन भैया की जान बचाई सीजन 2 के आखिर में, क्या इस सीजन में आप और कालीन भैया कुछ बवाल प्लानिंग कर रहे हैंय़ इस पर एक्टर ने कहा, 'यही स्पॉइलर है। हां, तीसरे सीजन में हम बहुत कुछ कर रहे हैं। इस बार पूर्वांचल में वो करवाएंगे जो आज तक उसके इतिहास में नहीं हुआ। उसमें बहुत कुछ नयापन है, जो हमने अभी तक नहीं देखा है'।
गुड्डू भैया (अली फजल) से पूछा गया, 'वायलंस गुड्डू भैया की यूएसपी है। इस सीजन में क्या होगा, आपका कौन सा रूप देखने को मिलेगा'? इस पर अली फजल ने कहा, 'कुछ परते हैं। कुछ खेल हैं। देखिए, अच्छा लगेगा'। सीरीज का हिस्सा, एक्टर विजय से जब पूछा गया कि आपकी रणनीति क्या रहेगी सीजन 3 में? इस पर वे कहते हैं, 'त्यागी परिवार के साथ कुछ बहुत बुरा हुआ है। उनका कुछ लेना-देना नहीं था मिर्जापुर से, लेकिन अब लेना-देना करना पड़ेगा'।
Prabhas On Big B: प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए रटे जवाब, दो वाक्य से ज्यादा बोलने पर दीपिका भी हैरान