Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
gadar 2 director anil sharma reacts to ameesha patel allegation says she was beautiful but not good performer
{"_id":"67aca951a5ada780d50584c2","slug":"gadar-2-director-anil-sharma-reacts-to-ameesha-patel-allegation-says-she-was-beautiful-but-not-good-performer-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anil Sharma: 'मैं कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकता...', अमीषा पटेल पर अनिल शर्मा का पलटवार, 'सकीना' को बताया मूडी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anil Sharma: 'मैं कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकता...', अमीषा पटेल पर अनिल शर्मा का पलटवार, 'सकीना' को बताया मूडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:29 PM IST
सार
फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने अमीषा पटेल के गदर 2 के क्लाइमेक्स को आखिरी समय में बदलने के दावों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमीषा को मूडी और बड़े घर की बेटी बताया।
विज्ञापन
1 of 6
अनिल शर्मा, अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक साक्षात्कार में फिल्म में सकीना के रूप में अमीषा पटेल को कास्ट करने के बारे में बात की। फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री को 'बड़े घर की बेटी' कहा। साथ ही अनिल ने कहा कि उन्होंने अमीषा को फिल्म में इसलिए लिया, क्योंकि वह सुंदर दिखती हैं। हालांकि, उन्हें अपने अभिनय पर बहुत काम करने की जरूरत थी।
2 of 6
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9
अच्छा अभिनय नहीं करती थीं अमीषा
अनिल शर्मा ने कहा, 'वह एक रईस और खानदानी परिवार से आती हैं। जब वह रिहर्सल के लिए हमारे घर आती थीं तो वह करोड़ों के सॉलिटेयर पहनकर और एक करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार में आती थीं। मैंने उन्हें कास्ट करने का फैसला किया, क्योंकि वह सुंदर थीं। वह बहुत अच्छी परफॉर्मर नहीं थीं, लेकिन उन्होंने यह सीखा और उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और उन्होंने सकीना बनने के लिए छह महीने तक काम किया।
3 of 6
गदर 3-अनिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आखिरी समय पर बदला गया फिल्म का क्लाइमेक्स?
अनिल ने अमीषा द्वारा उन पर निशाना साधे जाने और दावा किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें अमीषा ने दावा किया गया था कि गदर 2 में काम करने के लिए गुमराह किया गया था, क्योंकि कथित तौर पर आखिरी समय में क्लाइमेक्स बदल दिया गया था। इस पर अनिल ने कहा कि वह मीडिया में अजीबोगरीब बयान देना जारी रख सकती हैं, लेकिन वह हमेशा उनके लिए परिवार की सदस्य रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilsharma_dir
अमीषा पटेल को बताया मूडी
अनिल ने आगे कहा, 'हर कोई अपनी राय साझा करने के लिए स्वतंत्र है। मैं कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकता। मेरे लिए वह अभी भी परिवार का हिस्सा हैं। जब वह नई थीं तो वह रोजाना पांच से छह घंटे के लिए मेरे घर आती थीं और मेरे साथ मिलकर सकीना का किरदार निभाने की तैयारी करती थीं। मैंने उनके साथ अच्छा दौर देखा है, लेकिन वह बड़े घर की बेटी हैं, बड़े घर के बच्चे मूडी होते हैं, वह भी मूडी हैं।'
अमीषा का अनिल पर आरोप
अमीषा ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि गदर 2 में सकीना तारा सिंह के साथ पाकिस्तान जाएगी। हालांकि, ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि उन्हें शुरू में जो कहानी सुनाई गई थी, उसमें एक क्लाइमेक्स था, जिसमें सकीना और तारा दोनों पाकिस्तान जाते हैं, लेकिन बाद में मूल क्लाइमेक्स बदल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।