फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshua: लंबे इंतजार के बाद 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' सिनेमाघरों में आने को तैयार, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट

Sat, 17 Feb 2024 12:22 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:22 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Gautham Vasudev Menon film Joshua Imai Pol Kakha is ready to hit theaters makers Reveals release date
जोशुआ: इमाई पोल काखा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' लंबे इंतजार के बाद अब रिलीज के लिए तैयार है। तमिल भाषा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को चर्चित निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने डायरेक्ट किया है। 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' में बिग बॉस तमिल सीजन पांच के कंटेस्टेंट रहे वरुण मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की।

Gautham Vasudev Menon film Joshua Imai Pol Kakha is ready to hit theaters makers Reveals release date
जीवीएम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ये फिल्म बीते दो साल से साल रिलीज की राह देख रही थी। गौतम ने इस फिल्म की शूटिंग साल 2019 में शुरू की थी। फिल्म में को हाई-ऑक्टेन एक्शन बताया जा रहा। रिपोर्ट्स की माने तो गौतम की यह फिल्म साल 2022 में पूरी हो गई थी, लेकिन कोरोना महामारी और फिर अन्य कारणों से इसके रिलीज टलती चली गई। अब मेकर्स ने एक मार्च 2024 को फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करने की घोषणा की है। गौतम वासुदेव मेनन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक पोस्टर शेयर किया। इसके कैप्शन में निर्देशक ने लिखा, 'यह जोशुआ का समय है। 'जोशुआ: इमाई पोल काखा' एक मार्च को दुनिया भर में रिलीज होगी'

Gautham Vasudev Menon film Joshua Imai Pol Kakha is ready to hit theaters makers Reveals release date
जीवीएम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि गौतम ने पहले अभिनेता अरुण विजय को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की योजना बनाई थी, जिन्होंने उनके साथ ''येन्नई अरिंधल' में काम किया था। हालांकि, बाद में निर्देशक ने वित्तीय बाधाओं के कारण इस फिल्म को रोक दिया था। इसके बाद गौतम ने सूर्या को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि उन्हें 'जोशुआ' की कहानी अपनी आगामी फिल्म 'कप्पन' से मिलती-जुलती लगी थी।
Ayesha Takia : प्लास्टिक सर्जरी या बढ़ती उम्र? ट्रोल्स के सवाल पर भड़कीं आयशा टाकिया, नोट साझा कर लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautham Vasudev Menon film Joshua Imai Pol Kakha is ready to hit theaters makers Reveals release date
जीवीएम - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच गौतम 'वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल' के साथ एक फिल्म पर काम करने के लिए सहमत हो गए थे। निर्माता इशारी के गणेश ने धनुष स्टारर 'एनाई नोकी पायुम थोटा' के निर्माण के दौरान गौतम की वित्तीय मदद की थी। इसी दौरान इशारी के गणेश ने गौतम से अपने भतीजे वरुण को 'जोशुआ' में अभिनय कराने की बात कही, जिसके बाद साल 2019 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।
Shahid Kapoor: शाहिद की बातों में इतना उलझा दर्शकों का जिया, टॉप 10 की इन चार फिल्मों को मिला फ्लॉप का तमगा

विज्ञापन
Gautham Vasudev Menon film Joshua Imai Pol Kakha is ready to hit theaters makers Reveals release date
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गौतम वासुदेव मेनन आखिरी बार लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' में अभिनय करते हुए भी नजर आए थे। वे इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में थे। इसके अलावा, गौतम वेत्रिमारन की 'विदुथलाई: भाग 2' में नजर आएंगे। फिल्म में सोरी और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका निभा रहे है, यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होगी। चर्चा यह भी है कि गौतम चियान विक्रम की 'ध्रुव नटचतिरम' में भी नजर आएंगे। 
Huma Qureshi : हुमा कुरैशी ने किया दीपिका के रणवीर वाले बयान का समर्थन, बोलीं ट्रोल्स का काम पीछे पड़ना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed