Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Govinda shared a photo with PM Narendra Modi wrote met Honourable PM of India during the campaign in Mumbai
{"_id":"664f4635c4d4739a460025eb","slug":"govinda-shared-a-photo-with-pm-narendra-modi-wrote-met-honourable-pm-of-india-during-the-campaign-in-mumbai-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda: गोविंदा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ये मेरा सौभाग्य है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda: गोविंदा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ये मेरा सौभाग्य है
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय बाद एक बार फिर से अभिनेता सक्रिय राजनीति में उतरे हैं। वहीं आज मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान गोविंदा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। खुद गोविंदा ने तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकरी अपने फैंस के संग साझा किया है। आइए आपको बताते है गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो को साझा करते हुए क्या लिखा है ---
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर गोविंदा ने हाल ही में राजनीति में वापसी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले थे। एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद वे शिवसेना में शामिल हो गए थे।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं आज 'हीरो नंबर वन' स्टार गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं देश के प्रधनमंत्री से मिल पा रहा हूं'। सोशल मीडिया पर गोविंदा की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा पिछले कई साल से फिल्मों में काम नहीं कर रहे हैं। आखिरी बार वे साल 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आए थे। उसके बाद वे किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनें। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों की मानें तो गोविंदा पूरी तैयारी के साथ इस बार राजनीति में उतरे हैं। वे अपने इस राजनितिक सफर को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। गोविंदा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से देश के दिग्गज नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।