Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Govinda wife Sunita Ahuja said she never felt insecure about the female fans he come back to her every night
{"_id":"66e52c7effa6bf235f078501","slug":"govinda-wife-sunita-ahuja-said-she-never-felt-insecure-about-the-female-fans-he-come-back-to-her-every-night-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda: गोविंदा की फीमेल फैंस से पत्नी को कभी नहीं हुई परेशानी, बोलीं- वो दिन के अंत में मेरे पास होते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda: गोविंदा की फीमेल फैंस से पत्नी को कभी नहीं हुई परेशानी, बोलीं- वो दिन के अंत में मेरे पास होते हैं
गोविंदा अपने डांस और कॉमेडी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता की पत्नी ने सुनीता ने अभिनेता की महिला फैंस को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं और बताया कि आखिर उन्हें कभी गोविंदा की फीमेल फैंस से कभी इनसिक्योरिटी क्यों नहीं हुई।
2 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट पर सुनीता ने बताया , "हीरो की पत्नी बनने के लिए आपके दिल में इतना बड़ा पत्थर रखना पड़ेगा या फिर आप शादी न करें हीरो से।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी यह जानकर असुरक्षा महसूस हुई कि उनके पति को कई महिलाएं चाहती हैं, तो सुनीता ने कहा कि चीजें हो सकती थीं, लेकिन इससे उन्हें कभी परेशानी नहीं हुई क्योंकि वह हर रात उनके पास वापस आते थे।
3 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
उन्होंने कहा, ''मुझे फर्क नहीं पड़ता।'' आपको खुद पर बहुत भरोसा रखना होगा। घूम फिर के रात को घर ही आ जाते हैं ना। वह एक आदमी हैं। आप यह नहीं कह सकते कि वह एक गाय हैं। चीजें हो सकती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
जब उनसे पूछा गया कि जब गोविंदा विदेश में शूटिंग कर रहे होते थे तो क्या वह उनके साथ यात्रा करती थीं। सुनीता ने कहा, ''टीना छोटी थी, तब स्कूल शुरू हुआ था, इसलिए मैं कम ही यात्रा करती थी।'' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी गोविंदा पर गर्व महसूस हुआ, तो सुनीता ने कहा कि वह उस समय उनके सुपरस्टारडम को समझने के लिए बहुत भोली थीं।"
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
सुनीता ने आगे कहा कि मुझमें इतनी समझ नहीं थी कि मैं गर्व कर सकूं। उस वक्त मैं सिर्फ 20-21 साल की थी। तब आप जीवन के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते। आज के बच्चे समझ सकते हैं लेकिन हम बहुत भोले थे।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।