{"_id":"66e52a5e94f0780fee0e49a1","slug":"yuvika-chaudhary-shared-latest-maternity-photoshoot-videos-looks-stunning-in-her-outfits-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yuvika Chaudhary: मैटरनिटी फोटोशूट में चमकीं युविका चौधरी, पहले बच्चे के जन्म को लेकर हैं उत्साहित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Yuvika Chaudhary: मैटरनिटी फोटोशूट में चमकीं युविका चौधरी, पहले बच्चे के जन्म को लेकर हैं उत्साहित
Sat, 14 Sep 2024 11:48 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @yuvikachaudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत ‘बिग बॉस सीजन 9’ से हुई। शो के दौरान ही दोनों को एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। बिग बॉस से बाहर आने के बाद 12 अक्टूबर 2018 को उन्होंने शादी कर ली। शादी के लगभग छह वर्षों बाद दोनों अपने पहले बच्चे के लिए तैयार हैं।
युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @yuvikachaudhary
हाल ही में युविका ने अपने प्रशंसकों को खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट की एक झलक दिखाई है। उनकी चमकदार तस्वीरों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। युविका ने अपने फोटोशूट का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक खूबसूरत गॉउन पहन रखा है। वीडियो में वह तीन अलग-अलग ड्रेस में नजर आईं।
Yudhra: 'डॉन 3' में काम करना चाहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी? 'युध्रा' से एक्शन फिल्म करने की इच्छा हुई पूरी
Yudhra: 'डॉन 3' में काम करना चाहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी? 'युध्रा' से एक्शन फिल्म करने की इच्छा हुई पूरी
युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @yuvikachaudhary
अपने पहले लुक के लिए, उन्होंने बॉडी-हगिंग, स्टोन-एनकस्टेड गाउन पहना था, जो उनके बढ़ते बेबी बंप को पूरी तरह से प्रदर्शित कर रहा था। वहीं, वीडियो के अगले भाग में, युविका एक काले रंग की रफल्ड गाउन में दिखाई दीं, जिसमें वह अपने बेबी बंप को प्यार से पकड़े हुए बेहद खूबसूरत और चमकती हुई दिख रही थीं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @yuvikachaudhary
अपने अंतिम लुक के लिए, युविका ने एक सफेद रेशमी गाउन पहना था, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। इस जोड़े ने इस साल जून में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की और अगस्त में एक बेबी शॉवर का आयोजन किया।
विज्ञापन
युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @yuvikachaudhary
बता दें कि प्रिंस नरूला 'बिग बॉस', 'स्प्लिट्सविला' और 'रोडीज' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोका हिस्सा रहे हैं। अभिनेत्री युविका चौधरी ने बॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं के चलते शोहरत हासिल की, खासकर शाहरुख खान अभिनीत 'ओम शांति ओम' में। उन्होंने अपने पति प्रिंस के साथ 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया और प्रशंसकों का दिल जीता।
Lady Gaga: लेडी गागा के साथ पढ़ने वालों को लगता था कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी, सोशल मीडिया पर बना रखा था ग्रुप
Lady Gaga: लेडी गागा के साथ पढ़ने वालों को लगता था कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी, सोशल मीडिया पर बना रखा था ग्रुप