फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lady Gaga: लेडी गागा के साथ पढ़ने वालों को लगता था कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी, सोशल मीडिया पर बना रखा था ग्रुप

Sat, 14 Sep 2024 11:33 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 11:33 AM IST
सार

लेडी गागा संगीत की दुनिया के तमाम बड़े नामों में से एक हैं। गागा आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन जब वो कॉलेज में पढ़ा करती थी तो उनके साथ पढ़ने वाले कुछ लोगों को लगता था कि वो कभी प्रसिद्ध नहीं हो पाएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक फेसबुक ग्रुप भी बना रखा था।
 
विज्ञापन
Lady Gaga collegemates thought she would never become famous they even created a group on social media
लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम @ladygaga

न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में लेडी गागा के दोस्तों ने 'स्टेफनी जर्मनोटा, तुम कभी प्रसिद्ध नहीं होंगी' नाम से एक फेसबुक ग्रुप बना रखा था। ग्रुप के नाम से ही साफ है कि वे लोग क्या कहना चाहते थे। बता दें कि स्टेफनी जर्मनोटा, लेडी गागा का असली नाम हैं। हाल ही में, एक टिकटॉक वीडियो में इस ग्रुप के साथ लेडी गागा की उपलब्धियों को जोड़कर दिखाया गया, जिस पर गागा ने भी टिप्पणी की। 

Lady Gaga collegemates thought she would never become famous they even created a group on social media
लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम @ladygaga

लेडी गागा ने अपनी टिप्पणी में लिखा कि कुछ लोग जिनके साथ मैं कॉलेज गई थी, उन्होंने इस ग्रुप को बनाया था। यही वजह है कि जब लोग आप पर संदेह करते हैं या आपको नीचा दिखाते हैं तो आप हार नहीं मान सकते। आपको आगे बढ़ते रहना चाहिए। बता दें कि गागा ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स से पढ़ाई की थी, जिसे उन्होंने 2005 में ही छोड़ दिया था।

Ram Kapoor: मनोरंजन जगत में लैंगिक समानता पर बोले राम कपूर, कहा- यह हमेशा दर्शक ही तय करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Lady Gaga collegemates thought she would never become famous they even created a group on social media
लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम @ladygaga

लेडी गागा गाने के साथ-साथ अभिनय भी करती हैं। दर्शक जल्द ही उन्हें 2019 में रिलीज हुई जोकर फिल्म के सीक्वल जोकर: फोली ए डेक्स में देख सकेंगे। इसमें लेडी गागा और वॉकिन फिनिक्स की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वो ए स्टार इज बॉर्न फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 

Adil Khan Durrani: 'शादी में कभी दुष्कर्म नहीं होता', राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान के बयान से चौंके लोग

विज्ञापन
Lady Gaga collegemates thought she would never become famous they even created a group on social media
लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम @ladygaga

लेडी गागा की उपलब्धियों की बात करें तो वो अब तक एक ऑस्कर, 13 ग्रैमी पुरस्कार, दो गोल्डन ग्लोब, 18 एमटीवी म्यूजिक वीडियो पुरस्कार और 10 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार जीत चुकी हैं। उनकी पहली अल्बम 'द फेम' थी, जिसे उन्होंने 2008 में रिलीज किया था। 

Paresh Rawal: ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं परेश रावल, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed