अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर लांच हो चुका है। इन दिनों अभिनेता फिल्म के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं। अभिनेता अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की भूमिका निभाना चाहते थे। हालांकि, युध्रा के साथ अब वह एक एक्शन पैक्ड फिल्म में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, अब उन्होंने 'डॉन 3' में भी काम करने की इच्छा जताई है।
Yudhra: 'डॉन 3' में काम करना चाहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी? 'युध्रा' से एक्शन फिल्म करने की इच्छा हुई पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धांत ने अपने 'इनसाइड एज' के दिनों के गुरु रितेश सिधवानी से कहा कि उनका दिल 'गली बॉय' के बाद एक एक्शन फिल्म के लिए कह रहा है। बाद में उन्हें पता चला कि फरहान अख्तर एक फिल्म के विचार के लिए लेखक श्रीधर राधवन से मिल रहे हैं। “उन्होंने अभी तक कुछ भी तय नहीं किया था। किसी तरह, मैंने सुना कि वे एक एक्शन फिल्म की योजना बना रहे हैं। मैंने सोचा कि अगर कोई एक्शन फिल्म बन रही है और फरहान सर कमरे में हैं, तो वह डॉन 3 ही होनी चाहिए।"
सिद्धांत के लिए अगला कदम रितेश से भूमिका के लिए पूछना था, लेकिन उन्होंने अभिनेता से कहा कि जिस फिल्म के लिए फरहान और श्रीधर बात कर रहे थे वह 'डॉन 3' नहीं थी। इसके बाद, उन्हें निर्देशक रवि उदयवार से मिलने के लिए कहा गया , जिन्हें उनका काम पसंद आया।
हालांकि 'युध्रा', डॉन 3 नहीं थी, फिर भी सिद्धांत के लिए यह एक सपना सच होने जैसा था, क्योंकि वह बचपन से ही एक एक्शन फिल्म करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन सह-कलाकारों और तकनीशियनों के साथ काम करने का मौका मिला।
सिद्धांत की फिल्म 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मालविका मोहनन, राम कपूर, राज अर्जुन और गजराज राव भी हैं। फैंस अभिनेता को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।