पाकिस्तान की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस समय अपने डांस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर अपने विचार साझा किए, और दोनों देशों को “दूर के चचेरे भाई” बताया। फैंस ने इसके लिए अभिनेत्री की सराहना भी की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Hania Aamir: हानिया आमिर ने भारत-पाकिस्तान को बताया 'चचेरे भाई', बोलीं- दोनों देश एक-दूसरे के लिए खड़े हैं
हनिया आमिर भारत में काफी लोकप्रिय हैं। यहां उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। वह अक्सर भारतीय गानों पर थिरकते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान चचेरे भाई हैं
हानिया आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा, "हम दूर के चचेरे भाई की तरह हैं। हम कई मायनों में एक जैसे हैं। यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि हम सहयोग कर सकते हैं और एक-दूसरे की बहुत सराहना करते हैं।" अभिनेत्री ने पाकिस्तान में "जेन-जी का चेहरा" कहे जाने के दबाव के बारे में भी बात की। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, "मैं बहुत दबाव नहीं लेती। मैं बस खुद बनने की कोशिश करती हूं और जो भी मेरे सामने आता है मैं उसे ईमानदारी से करने की कोशिश करती हूं।"
Shahid Kapoor: देवा स्टार शाहिद कपूर ने महिला प्रशंसक के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, नेटिजेंस ने बरसाया प्यार
दिलजीत के कॉन्सर्ट में मचाया धमाल
पिछले साल अक्तूबर में हानिया लंदन में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती टूर में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम ने न केवल दिलजीत के प्रदर्शन के लिए बल्कि मंच पर उनके कथित बॉयफ्रेंड रैपर बादशाह की उपस्थिति के लिए भी ध्यान आकर्षित किया। दिलजीत ने भी अपने फैंस के बीच अभिनेत्री को गाना डेडिकेट किया। हानिया ने बाद में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस के साथ कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा की थीं।
Gadar 3: ‘तारा और सकीना के बिना फिल्म अधूरी’, 'गदर 3' को लेकर अमीषा पटेल ने साझा किया बड़ा अपडेट, जानें
हानिया रैपर बादशाह के साथ भी रिश्ते की अफवाहों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हानिया और बादशाह दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करते हैं। वे दुबई में भी मिलते हैं और साथ में समय बिताते हैं। प्रशंसक दोनों की डेटिंग को लेकर कयास लगाते हैं। हालांकि, दोनों ने ही यह क्लियर किया हुआ है कि वह केवल अच्छे दोस्त हैं।
हानिया ने दी थी सफाई
हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए एक इंटरव्यू में हानिया ने बादशाह के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था, "मुझे कभी-कभी लगता है कि मेरी एकमात्र समस्या यह है कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। अगर मैं शादीशुदा होती तो मैं इन अफवाहों से दूर रहती।"