{"_id":"6888fee8af82be5c140cefad","slug":"hari-hara-veera-mallu-box-office-collection-pawan-kalyan-movie-earnings-fallen-on-day-6-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"HHVM BO Collection Day 6: लगातार गिरती जा रही ‘हरि हर वीर मल्लु’ की कमाई, मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
HHVM BO Collection Day 6: लगातार गिरती जा रही ‘हरि हर वीर मल्लु’ की कमाई, मंगलवार को इतना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:36 PM IST
सार
Hari Hara Veera Mallu Collection: साउथ एक्शन पैक्ड फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ उम्मीद पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। जानिए मंगलवार को फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन।
विज्ञापन
1 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ अच्छी शुरुआत के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा ‘हरि हर वीर मल्लु’ का कलेक्शन।
2 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : एक्स
मंगलवार को सिर्फ इतना रहा कलेक्शन
पवन कल्याण की हिस्टोरिकल फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने अपने पहले सोमवार को 2.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब मंगलवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.17 करोड़ रुपए ही जुटा पाए हैं। ऐसे में छह दिनों में ‘हरि हर वीर मल्लु’ सिर्फ 78.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई है।
अच्छी शुरुआत के बाद धीमी पड़ी रफ्तार
‘हरि हर वीर मल्लु’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद थी। नतीजा छह दिनों में फिल्म का कलेक्शन 80 करोड़ से भी कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : IMDb
काल्पनिक है फिल्म की कहानी
‘हरि हर वीर मल्लु’ की कहानी काल्पनिक मुगलकालीन भारत की है। इसके केंद्र में वीरा मल्लू है, जो एक विद्रोही से अपराधी बना है। उसे बादशाह औरंगजेब के किले से कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा गया है। यह मिशन उसे एक ऐसे साम्राज्य में लेकर जाता है, जहां राजनीति, जनता का आक्रोश, सबकुछ है।
विज्ञापन
5 of 5
हरि हर वीर मल्लु
- फोटो : एक्स
बागी डाकू के किरदार में नजर आए हैं पवन कल्याण
‘हरि हर वीर मल्लु’ में पवन कल्याण ने डाकू वीर मल्लु की भूमिका निभाई है, जो एक विद्रोही होता है। जबकि बॉबी देओल फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब बने हैं। बॉबी देओल के किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में निधि अग्रवाल और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।