{"_id":"6891e7ef1ed80acbca00db69","slug":"highest-grossing-bollywood-romantic-films-at-box-office-maine-pyar-kiya-kuch-kuch-hota-hai-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Romantic Movies: ‘सैयारा’ ही नहीं, शाहरुख-सलमान की इन बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Romantic Movies: ‘सैयारा’ ही नहीं, शाहरुख-सलमान की इन बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 05 Aug 2025 04:50 PM IST
सार
Love Story Movies In Bollywood: इस समय थिएटर्स में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा शानदार' कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की लव स्टोरी आधारित फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बंपर कमाई की।
विज्ञापन
1 of 6
सैयारा और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनीत पड्डा और अहान पांडे अभिनीत 'सैयारा' इन दिनों थिएटर्स में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म की कहानी दर्शकों को रास आ रही है। 'सैयारा' के पहले भी कई लव स्टोरी पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं, जिन्होंने जबरदस्त कमाई की थी। जानिए उन फिल्मों के बारे में।
2 of 6
मैंने प्यार किया
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajshrifilms
मैंने प्यार किया
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में साल 1989 में 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म ने भारत में 14.31 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो इसने 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
3 of 6
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
- फोटो : यूट्यूब
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस फिल्म की प्रेम कहानी ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 102 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया था, जो दिखाता है कि उस दौर में भी फिल्म का कितना क्रेज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजा हिंदुस्तानी
- फोटो : एक्स
राजा हिंदुस्तानी
धर्मेश दर्शन के निर्देशन में 1996 में 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इसने वर्ल्डवाइड 76.34 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट 5.75 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
5 of 6
कुछ-कुछ होता है
- फोटो : IMBD
कुछ कुछ होता है
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत 'कुछ कुछ होता है' 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। इस फिल्म का क्रेज सिर्फ उसी दौर में ही नहीं था, आज भी दर्शक फिल्म को काफी पसंद करते हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इसने भारत में 63.29 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इसने वर्ल्डवाइड 91.09 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।