{"_id":"5fdc5bdc8ebc3e3b6074c47c","slug":"36-years-old-katharine-mcphee-is-all-set-to-welcome-her-first-baby-with-husband-david-foster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 साल की इस फेमस सिंगर ने 71 साल के प्रोड्यूसर से रचाई थी शादी, अब प्रेग्नेंसी को लेकर बटोर रहीं सुर्खियां","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
36 साल की इस फेमस सिंगर ने 71 साल के प्रोड्यूसर से रचाई थी शादी, अब प्रेग्नेंसी को लेकर बटोर रहीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कैथरीन मैकफी प्रेग्नेंसी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका कैथरीन मैकफी (Katharine Mcphee) जल्द ही मां बनने वाली हैं। 36 साल की कैथरीन मैकफी (Katharine Mcphee) और 71 वर्ष के डेविड फोस्टर
(David foster) दिसंबर के महीने में अपने बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। बता दें कि 2019 में कैथरीन ने म्यूजिक प्रोड्यूसर डेविड फोस्टर से शादी रचाई थी। इनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। वहीं अब कैथरीन प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के आने की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
2 of 5
कैथरीन मैकफी प्रेग्नेंसी
- फोटो : Instagram
बता दें कि कैथरीन के मां बनने की खबरें बहुत पहले ही सुर्खियों में आ गईं थीं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से इस खबर की पुष्टि भी हो गई। 16 दिसंबर को कैथरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। कैथरीन के फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
3 of 5
कैथरीन मैकफी प्रेग्नेंसी
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि ये कैथरीन मैकफी का पहला बच्चा है, लेकिन उनके पति डेविड फोस्टर का ये छठा बच्चा है। फोस्टर कैथरीन से पहले कई शादियां कर चुके हैं। उनकी पिछली शादियों से उन्हें 5 बच्चे हैं। बता दें कि मैकफी और फोस्टर ने जून 2019 में शादी की थी। मैकफी फोस्टर की पांचवी पत्नी हैं। इस साल जून में कैथरीन और फोस्टर ने अपनी पहली सालगिरह मनाई थी। इसके लिए कैथरीन ने एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट भी शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैथरीन मैकफी प्रेग्नेंसी
- फोटो : Instagram
अब कैथरीन अपने पहले बच्चे की जल्दी से आने की राह देख रही हैं। हाल ही में मैकफी ने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी जिसमें वो पिंक कोट पहने नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने एक ब्लू कोट में भी तस्वीर शेयर की थी। उनकी तस्वीर देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मैकफी जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कैथरीन मैकफी प्रेग्नेंसी
- फोटो : Instagram
कैथरीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। कुछ समय पहले ही कैथरीन की एक ब्लैक ड्रेस में तस्वीर सामने आई है। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ गहरे पीले रंग ओवरकोट और कंफर्टेबल फुटवेयर पहना हुआ था। बताया जा रहा है कि कैथरीन शॉपिंग के लिए बेवर्ली हिल्स पहुंची थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।