फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कारलेट जोहानसन ने डिज्नी पर ठोका मुकदमा, ‘ब्लैकविडो’ को ओटीटी पर रिलीज करने के साइड इफेक्ट्स

Fri, 30 Jul 2021 11:32 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Actress Scarlett Johansson Sues Disney Over Black Widow Streaming Release
ब्लैक विडो - फोटो : मार्वेल स्टूडियोज

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स का ‘ब्लैक विडो’ के किरदार के रूप में लंबे समय से हिस्सा रहीं अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन ने एमसीयू की अपनी इसी नाम की पहली सोलो फिल्म की रिलीज को लेकर हॉलीवुड की दिग्गज फिल्म निर्माण व वितरण कंपनी डिज्नी को अदालत में घसीट लिया है। जोहानसन की तरफ से लॉस एंजिलिस की अदालत में दायर मुकदमे में कहा गया है कि डिज्नी ने फिल्म को सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज न करके उनके साथ किए गए करार का उल्लंघन किया है। जोहानसन के मुताबिक फिल्म में काम करने की उनकी फीस का एक अहम हिस्सा फिल्म के सिनेमाघरों में एक तयशुदा कमाई करने के बाद होने वाली आमदनी से भी आना था लेकिन डिज्नी ने फिल्म को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी रिलीज करके इस संभावना को नुकसान पहुंचाया है। डिज्नी ने इस मुकदमे को दुखद बताया है।

Actress Scarlett Johansson Sues Disney Over Black Widow Streaming Release
ब्लैक विडो - फोटो : मार्वेल स्टूडियोज

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन का किरदार ‘ब्लैक विडो’ इसकी पिछली फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ में खत्म हो जाता है। लेकिन, मार्वेल कॉमिक्स पर फिल्में बनाने वाले निर्माता केविन फाइजी ने ‘ब्लैक विडो’ किरदार पर अलग से एक फिल्म बनाने का एलान करके मार्वेल के प्रशंसकों को खुश कर दिया था। ये फिल्म पिछले साल की शुरुआत में ही बनकर तैयार हो गई थी और लॉस एंजिलिस में इसकी रिलीज की सारी तैयारियां भी पूरी हो गईं थी। फिल्म का भव्य विश्व प्रीमियर चीन में करने की भी डिज्नी की योजना थी।

Actress Scarlett Johansson Sues Disney Over Black Widow Streaming Release
ब्लैक विडो - फोटो : मार्वेल स्टूडियोज

लेकिन, इसके बाद कोरोना का प्रकोप फैलते ही तमाम दूसरी फिल्मों की तरह इसकी रिलीज भी लगातार टलती रही। तमाम तारीखों पर टलते टलते आखिर फिल्म ‘ब्लैक विडो’ इस महीने की 9 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके साथ ही फिल्म को डिज्नी प्लस ओटीटी पर 30 डॉलर की प्रीमियम फीस के साथ रिलीज किया गया। फिल्म ‘ब्लैक विडो’  ने पिछले साल मार्च के बाद से लेकर अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों में पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ 4160 स्क्रीन्स पर रिलीज हो सकी फिल्म ‘ब्लैक विडो’ ने पहले वीकएंड पर 80.4 मिलिनय डॉलर की कमाई की। इसके पहले 25 जून को रिलीज हुई ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ को 4179 स्क्रीन्स मिले थे लेकिन उसकी पहले वीकएंड की कमाई 70 मिलियन डॉलर ही रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Scarlett Johansson Sues Disney Over Black Widow Streaming Release
ब्लैक विडो - फोटो : मार्वेल स्टूडियोज

स्कारलेट जोहानसन को लगता है कि फिल्म को अगर पूरी दुनिया में सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाता तो इसकी कमाई की रकम बहुत ज्यादा हो सकती थी। इस बारे में दायर मुकदमे में कहा गया है, ‘डिज्नी ने जानबूझकर मार्वेल के साथ हुए करार का उल्लंघन किया और बिना किसी तार्किक आधार के ऐसा करने से इसने जोहानसन को फिल्म को लेकर मार्वेल के साथ हुए सौदे का पूरा फायदा उठाने से वंचित कर दिया।’ डिज्नी ने इसी मार्च में फिल्म ‘ब्लैक विडो’ को सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक साथ रिलीज करने का एलान किया था। कोरोना संक्रमण काल के बाद कम क्षमता के साथ खुल रहे सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया गया और इसने रिलीज वाले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस कमाई का कोरोना काल का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन
Actress Scarlett Johansson Sues Disney Over Black Widow Streaming Release
ब्लैक विडो - फोटो : मार्वेल स्टूडियोज

जोहानसन की तरफ दायर मुकदमे में फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से डिज्नी को हुए फायदे का खास तौर से जिक्र किया गया है। स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों के दाम बढ़ने के जिक्र के साथ मुकदमे में कहा गया कि ऐसा करने से डिज्नी के लाखों प्रशंसक सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी पर ये फिल्म देखने आ गए। गौरतलब है कि ऐसे ही फैसले के तहत जब वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो ने अपनी फिल्मों को सीधे एचबीओ मैक्स पर रिलीज करने का फैसला किया तो उसे अपनी फिल्मों के तमाम कलाकारों को अलग से भारी रकम चुकानी पड़ी थी। अगर जोहानसन की तरफ से दायर मुकदमे में भी ऐसा ही कुछ फैसला हुआ तो फिल्म निर्माण कंपनियों को इस बाबत नए सिरे से सोचना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed