सब्सक्राइब करें

‘अवतार-फायर एंड ऐश’ को क्रिसमस का मिला फायदा, सातवें दिन कमाई में दिखा उछाल; ‘धुरंधर’ से रही पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Dec 2025 09:55 PM IST
सार

Movie Avatar Fire and Ash Day 7 Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सात दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए, एक हफ्ते में फिल्म कितना कलेक्शन कर सकी। 
 

विज्ञापन
Avatar Fire and Ash Day 7 Thursday Box Office Collection Film Cross 100 Crore Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ऐसे समय में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने तहलका मचा रखा था। लेकिन इसके बावजूद यह हॉलीवुड फिल्म अच्छा-खासा कलेक्शन कर चुकी है। जानिए, क्रिसमस के दिन यानी गुरुवार को ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ कितना कलेक्शन किया है। 

Trending Videos
Avatar Fire and Ash Day 7 Thursday Box Office Collection Film Cross 100 Crore Earning
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ने सातवें दिन की कितनी कमाई
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने सैकनिल्क के अनुसार गुरुवार को यानी रिलीज के सातवें दिन 15.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने छठे दिन 10.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह क्रिसमस का फायदा फिल्म का मिला। छुट्टी होने की वजह से ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को देखने के लिए दर्शक पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar Fire and Ash Day 7 Thursday Box Office Collection Film Cross 100 Crore Earning
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

100 करोड़ी बन चुकी है यह हॉलीवुड फिल्म
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के कुल कलेक्शन कर बात करें तो इसने अब तक 111.41 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वीकएंड से पहले ही यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। वीकएंड पर भी इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Avatar Fire and Ash Day 7 Thursday Box Office Collection Film Cross 100 Crore Earning
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फ्रैंचाइज की पॉपुलैरिटी का भी हुआ फायदा 
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जेम्स कैमरून डायरेक्टेड ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी किस्त है। इस फिल्म का क्रेज भारतीय दर्शकों के बीच कई वर्षों से बना हुआ है। इस बात का फायदा ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ काे मिला है। फिल्म में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जोई सलडाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए। सिगॉर्नी वीवर और स्टीफन लैंग भी इस फिल्म में अहम किरदाराें में दिखाई दिए हैं। फिल्म को जेम्स कैमरून, रिक जाफा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है। फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून हैं। इस फिल्म के ग्राफिक्स, विजुएल्स की काफी चर्चा है।

विज्ञापन
Avatar Fire and Ash Day 7 Thursday Box Office Collection Film Cross 100 Crore Earning
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ से पीछे रही ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में क्रिसमस के दिन फिल्म ‘धुरंधर’ ने बाजी मारी। रणवीर सिंह की फिल्म ने गुरुवार को 26.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई भी 633.66 करोड़ रुपये हो चुकी है। जबकि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने आज सिर्फ 15.26 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed