डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' का लाइव-एक्शन संस्करण 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं। इस बीच निर्माताओं ने इसका पहला आधिकारिक ट्रेलर जारी कर फैंस के बीच उत्साह जगा दिया है। पहले यह फिल्म डिज्नी+ पर आने वाली थी, लेकिन अब इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह डिज्नी की लाइव-एक्शन फिल्मों में अपनी एक खास जगह पक्की कर सकती है।
Lilo and Stitch Trailer: 'लिलो एंड स्टिच' का शानदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ
Lilo and Stitch Trailer: डिज्नी ने अपनी आगामी लाइव-एक्शन फिल्म लिलो एंड स्टिच का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत कमांडर के एक डायलॉग से होती है, जिसमें वह स्टिच को 'खतरनाक प्रयोग' करार देता है। इसके बाद शुरू होता है रोमांच और हंगामे का सिलसिला। फिल्म में माया केलोहा लिलो की भूमिका निभा रही हैं, जो हवाई की एक नन्ही लड़की है। वह स्टिच नाम के एक एलियन से दोस्ती करती है, जिसे तबाही मचाने के लिए बनाया गया था। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, रोमांच और मूल एनिमेटेड फिल्म का वही पुराना आकर्षण देखने को मिलता है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
At first I wasn’t sure about this Lilo & Stitch movie, but they nailed it. I’m sold. pic.twitter.com/3vlwuWXVCx
— I have so many questions? (@english_shamar) March 12, 2025
gonna be seated for the new lilo & stitch day 1 like look at this diva pic.twitter.com/KbnPCIX3Sh
— ren ミ☆ (@mandorens) March 12, 2025
The live-action Lilo & Stitch genuinely looks phenomenal. THIS is how you tell a new version of a beloved story. 👏 pic.twitter.com/SJDp6lbo9b
— Drew Smith (@DrewDisneyDude) March 12, 2025
फिल्म के ट्रेलर के साथ इसके आधिकारिक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "ओहाना का मतलब परिवार और परिवार में कोई पीछे नहीं छूटता और न ही भुलाया जाता है।" ट्रेलर के साथ पोस्ट की गई यह लाइन फैंस के दिलों को छू रही है और पुरानी यादों को ताजा कर रही है।
Holi 2025: धूमधाम से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो जन्म के साथ ही जुड़ गया रंगों से नाता, जानिए
इस फिल्म का निर्देशन डीन फ्लेचर कैंप ने किया है। यह 2002 की क्लासिक एनिमेटेड फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' का नया रूप है, जिसे क्रिस सैंडर्स और डीन डेब्लिस ने बनाया था। लाइव-एक्शन फिल्म में जैच गैलिफियानाकिस, बिली मैग्नेसेन, सिडनी अगुडोंग, काइपो डुडॉइट, टिया कैरेरे, कर्टनी बी वेंस, एमी हिल, जेसन स्कॉट ली और हन्नाह वाडिंगहैम जैसे सितारे नजर आएंगे।
2002 में रिलीज हुई मूल 'लिलो एंड स्टिच' फिल्म पिछले 20 सालों से दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। इसकी लोकप्रियता की वजह से इसका सीक्वल और एक हिट टीवी सीरीज भी बनाया जा चुके हैं। अब लाइव-एक्शन वर्जन के साथ डिज्नी एक बार फिर इस कहानी को नया जीवन देने जा रही है।