बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन अदाकारी के कारण आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है गदर। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी को पर्दे पर देख सकेंगे। दरअसल, जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है। ऐसे में फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
Filmy Wrap: शुरू हुई फिल्म गदर 2 की शूटिंग और तेलुगु गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन अदाकारी के कारण आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है गदर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री से सम्मानित सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का मंगलवार शाम फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। KIMS अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि शाम 4.07 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें 24 नवंबर को निमोनिया होने के बाद भर्ती करवाया गया था और तभी से वह आईसीयू में थे।
अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट को भविष्य में सेंसर करने की मांग की गई है। हालांकि यह याचिका किसने दायर की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी बीते रोज ही कंगना ने भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की।
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म का इंतजार लोग उसी बेसब्री के साथ कर रहे हैं जैसे बाहुबली के लिए कर रहे थे। बाहुबली सीरीज के बाद लोगों को राजामौली की आरआरआर से भी उसी स्तर की उम्मीद है। फिल्म सात जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर है। ट्रेलर की झलक देखने के लिए तीन दिसंबर का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। फिल्म के सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए मिली जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेलर तीन दिसंबर को नहीं आएगा।
RRR: राजामौली की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, तीन दिसंबर को नहीं रिलीज होगा ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म जर्सी का नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को फिल्म जर्सी का एक नया पोस्टर फैंस के लिए साझा किया। इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए आमिर खान ने इसके कैप्शन में जो बात लिखी है उसकी खूब तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया: शाहिद कपूर ने शेयर किया जर्सी का नया पोस्टर, लिखी ऐसी बात जिसे मिल रही है खूब तारीफ