फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Sati Matrix: द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस में सती की भूमिका निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा, इन वजहों से खास है फिल्म

Wed, 01 Dec 2021 02:17 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Dec 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
The Matrix Resurrection update Priyanka Chopra to play Sati in Matrix4 confirms korean poster of film
The Matrix 4

मैट्रिक्स सीरीज के चौथे पार्ट 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' के कोरियन पोस्टर के रिलीज होती ही फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की भूमिका की चर्चा ने एक बार फिर तूल पकड़ ली है। पोस्टर सामने आने से यह तो स्पष्ट हो गया है कि पिछले कुछ समय से चल रही सुर्खियां सही थीं। मैट्रिक्स के चौथे भाग में प्रियंका सती की भूमिका में नजर आने वाली हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रियंका की भूमिका होने के कारण उनके फैंस बेहद खुश हैं। 



मालूम हो कि 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी का पहला हिस्सा 'द मैट्रिक्स' साल 1999 में रिलीज किया गया था। दूसरा पार्ट 'द मैट्रिक्स रिलोडेड' मई 2003 में और तीसरा 'द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन' नवंबर 2003 में रिलीज किया गया था। अब फैंस को इस साइंस फिक्शन के चौथे भाग का इंतजार है। आइए जानते हैं मैट्रिक्स 4 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

The Matrix Resurrection update Priyanka Chopra to play Sati in Matrix4 confirms korean poster of film
फिल्म का कोरियन पोस्टर आया सामने

वॉर्नर ब्रोस कोरिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। पोस्टर पर कोरियन भाषा में फिल्म का नाम और प्रियंका के किरदार का नाम भी लिखा है। फिल्म में राम कंद्र और कमला की बेटी सती का किरदार बिना किसी उद्देश्य के जोड़ा गया था। वह दोनों के प्यार की निशानी है। 

The Matrix Resurrection update Priyanka Chopra to play Sati in Matrix4 confirms korean poster of film
The Matrix - फोटो : social media

मैट्रिक्स सीरीज की यह पहली फिल्म है जिसका निर्देशन लाना वाचावोस्की ने अकेले किया है। इससे पहले आए तीनों भागों को लाना ने अपनी बहन लीली वाचावोस्की के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Matrix Resurrection update Priyanka Chopra to play Sati in Matrix4 confirms korean poster of film
मैट्रिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

मैट्रिक्स के चौथे भाग में पुराने कलाकारों के साथ ही कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। इसमें कियानू रीव्स, कैरी -ऐन मॉस और जाडा पिंकेट स्मिथ भी नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही याहया अब्दुल मतीन 2, जेसिका हेनविक, नील पैट्रिक हैरिस, जोनाथन ग्रोफ, टोबी ऑनवुमेयर, मैक्स रीमेल्ट, इरेंड्रिया इबारा, प्रियंका चोपड़ा, एंड्रियु काडवेल, ब्रायन जे स्मिथ, एलेन हॉलमैन और क्रिस्टिना रिकी भी फिल्म में दिखेंगे।

विज्ञापन
The Matrix Resurrection update Priyanka Chopra to play Sati in Matrix4 confirms korean poster of film
‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ - फोटो : सोशल मीडिया

यह भी पहली बार होगा कि मैट्रिक्स की किसी फिल्म की स्कोरिंग डॉन डैविस नहीं करेंगे। वॉर्नर ब्रोस के मुताबिक इस बार फिल्म की स्कोरिंग जॉनी क्लिमेक और टॉम टिक्वर करेंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed