{"_id":"61a5bad9e98e6b6da207d31c","slug":"nick-jonas-shares-pics-with-priyanka-chopra-on-instagram-fans-reacts-to-the-couple-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka-Nick: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर ने हंसते हुए बोला - आप दोनों पागल हो","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Priyanka-Nick: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर ने हंसते हुए बोला - आप दोनों पागल हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से पति निक जोनस का सर नेम हटाने के बाद से अभिनेत्री प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कपल ने सभी को झुठलाते हुए साफ किया था कि उनके बीच सब ठीक है। इससे फैंस ने राहत की सांस ली थी। इसके बाद से प्रियंका और निक की सोशल मीडिया एक्टिविटी और प्रेजेंस पर भी सबकी निगाहें टिकी रहती हैं।
2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार को एक बार फिर निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। इसमें निक और प्रियंका एक दूसरे के काफी करीब दिख रहे हैं और फोटो के लिए पोज दे रहे हैं।
3 of 5
Nick Jonas
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें निक ने काले रंग का कोट पहना हुआ है। रेड कलर के इनर के साथ उनका लुक काफी डैशिंग लग रहा है। वहीं प्रियंका भी हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने मल्टी कलर का वेस्टर्न सूट पहन रखा है जिसमें उनका लुक जंच रहा है। दोनों का फोटोशूट लंदन के फैशन व सेलेब्रिटी फोटोग्राफर निकोलस गेरारडिन ने किया है। प्रियंका के साथ दो तस्वीरों को शेयर कर निक ने कैप्शन में लिखा है, " स्टार ऑफ द शो"।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka nick
- फोटो : instagram
अपने फेवरेट कपल को साथ देख यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं तो आप दोनों से प्यार करता हूं। एक अन्य यूजर ने तो उन्हें जीजू एंड जीजी कह कर संबोधित कर दिया। वहीं एक यूजर ने न जाने क्यों हंसते हुए यह लिख डाला कि आप दोनों पागल हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।