फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spiderman No Way Home: मार्वल फैंस की खुशी हुई दोगुनी, भारत में पहले रिलीज होगी टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडरमैन'

Mon, 29 Nov 2021 12:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Nov 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
Spiderman no way home marvel and tom holland fans rejoice movie to release a day earlier in India
स्पाइडरमैन नो वे होम - फोटो : Instagram

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को अब एक दिन कम इंतजार करना होगा। दरअसल यह फिल्म भारत में 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। भारत की पसंदीदा सुपर हीरो फिल्मों ने यहां एक अलग तरह का उत्साह देखा है ऐसे में अमेरिकी मार्केट से पहले भारत में इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। 



भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी स्पाइडरमैन- नो वे होम

टॉम हॉलैंड और जेंडया की इस फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच भी नजर आने वाले हैं। जहां टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर यानि स्पाइडरमैन के रोल में हैं तो वहीं बेनेडिक्ट डॉ स्ट्रेंज के किरदार में नजर आएंगे। जैकब बैटालोन नेड लीड के किरदार में तो वहीं मरीसा टोमोई आंट में के किरदार में दिखेंगी।


View this post on Instagram

A post shared by Tom Holland (@tomholland2013)

Spiderman no way home marvel and tom holland fans rejoice movie to release a day earlier in India
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' - फोटो : सोशल मीडिया

स्पाइडरमैन और डॉ स्ट्रेंज की मुलाकात एवेंजेर्स- इनफिनिटी वॉर के दौरान स्पेस में हुई थी। फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाया गया है कि पूरी दुनिया को पता चल जाता है कि पीटर पार्कर ही स्पाइडरमैन है और अपने परेशानी को ठीक करने पीटर डॉ. स्ट्रेंज के पास जाता है लेकिन वहां और मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। इसके बाद अलग अलग टाइमलाइन से पीटर पार्कर के दुश्मन सामने आ जाते हैं।

Spiderman no way home marvel and tom holland fans rejoice movie to release a day earlier in India
स्पाइडरमैन नो वे होम - फोटो : सोशल मीडिया

नई स्पाइडर-मैन फिल्म में कौन है और कौन नहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है लेकिन अब यह निश्चित है कि ये पांच खलनायक फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिछली फ्रेंचाइजी फिल्मों के साथ तालमेल रखते हुए यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर लगती है। पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) और डॉ स्टीफन स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच) की केमिस्ट्री भी फिल्म को दिलचस्प बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiderman no way home marvel and tom holland fans rejoice movie to release a day earlier in India
स्पाइडर मैन, डॉक्टर स्ट्रेंज - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए टॉम हॉलैंड ने लिखा था, ‘हमने ट्रेलर को एक थिएटर में लॉन्च किया और हमें जो रिएक्शन मिला वह काफी शानदार था। मुझे मेरे पूरे स्पाइडर मैन करियर में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। आपका प्यार और समर्थन मुझे खुद पर और विश्वास दिलाता है। मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा। ये फिल्म आपके लिए है और आशा करता हूं कि ये फिल्म आपको भी उतनी ही पसंद आएगी जिनती मुझे आई। आप सभी को बहुत प्यार।’

विज्ञापन
Spiderman no way home marvel and tom holland fans rejoice movie to release a day earlier in India
स्पाइडर-मैन: नो वे होम - फोटो : Instagram

टॉम हॉलैंड के मुताबिक स्पाइडर-मैन: नो वे होम की पूरी कास्ट फिल्म के सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी के लिए तैयार है। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान टॉम ने कहा था, यह फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: होमकमिंग’ फ्रैंचाइजी का निष्कर्ष होगी और सेट पर पूरी कास्ट ने भी इसे ऐसा ही माना है।सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 16 दिसंबर को यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed