{"_id":"61bf01e967b50c623f2735a1","slug":"hollywood-film-spiderman-no-way-home-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spiderman No Way Home Day 3: शुक्र की सुस्ती के बाद स्पाइडरमैन की फिर ऊंची छलांग, कलेक्शन में 30 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Spiderman No Way Home Day 3: शुक्र की सुस्ती के बाद स्पाइडरमैन की फिर ऊंची छलांग, कलेक्शन में 30 फीसदी का इजाफा
शुक्रवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के चलते गुरुवार के मुकाबले थोड़ा कमजोर पड़ी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने शनिवार को फिर पलटा मारा है। फिल्म ने शनिवार को 26.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस दिन इसका कुल कलेक्शन 33.67 करोड रुपये रहा। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये इस साल रिलीज हुई किसी भी भाषा की फिल्म का शुरू के तीन दिन का देश में सबसे बड़ा कलेक्शन भी है।
फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट में इन दिनों जश्न का आलम है। फिल्म ने 41.50 करोड़ की कुल ओपनिंग में 32.67 रुपये की कमाई करके रिलीज के दिन गुरुवार को ही धमाका कर दिया था। शुक्रवार को इसका कुल कलेक्शन 25.67 करोड़ रुपये और नेट कमाई 20.37 करोड़ रही लेकिन शनिवार को फिल्म ने बीते दिन के मुकाबले 30 फीसदी का उछाल देखा। शनिवार को फिल्म का कुल कलेक्शन 33.67 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 26.10 करोड़ रुपये रहा।
2 of 5
Spider Man No Way Home Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलीज के पहले तीन दिन में ही फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ ने कुल कलेक्शन 100.84 करोड़ रुपये का कर लिया है। ये कारनामा करने वाली देश में रिलीज हुई किसी भी भाषा की ये पहली फिल्म है। फिल्म की रिलीज के पहले तीन दिन की नेट कमाई अब तक 79.14 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म का कलेक्शन रविवार को रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म के रविवार के सारे शोज करीब करीब हाउसफुल हो चुके हैं।
3 of 5
Spider Man No Way Home Review
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी तक अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के पास है। इस फिल्म ने सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा रिलीज के पांचवें दिन छुआ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 195.30 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ की कमाई के दो सौ करोड़ रुपये के पार जाने की पूरी उम्मीद इसके वितरक लगा रहे हैं। फिल्म को बीते शुक्रवार किसी हिंदी फिल्म के न रिलीज होने का भी फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों में अब तक सिर्फ छह फिल्में सौ करोड़ रुपये या उससे ऊपर की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर पाई हैं। साल 2015 में रिलीज फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ 101 करोड़ रुपये की कमाई करके इसमें छठे नंबर पर है। 2015 में ही रिलीज हुई ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7 ने 108 करोड़ की कमाई की और ये पांचवें नंबर पर रही। इसके बाद पहले से लेकर चौथे नंबर तक सारी फिल्में डिजनी की हैं। डिज्नी की एनीमेशन फिल्म ‘द लायन किंग’ 158.71 करोड़ की कमाई करके लिस्ट में चौथे नंबर पर और डिज्नी की ही एक और एनीमेशन फिल्म ‘द जंगल बुक’ 188 करोड़ की कमाई करके तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
5 of 5
स्पाइडर-मैन नो वे होम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अब तक ‘एवेंजर्स एंडगेम’ रही है जिसने दो साल पहले साल 2019 में 372.22 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। इसके ठीक पीछे रही ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ जिसने साल 2018 में 227.43 करोड़ रुपये कमाए थे। स्पाइडरमैन की तरह ये दोनों फिल्में भी मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स का ही हिस्सा हैं। लेकिन, इन दोनों को भारत में डिजनी ने रिलीज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।