{"_id":"68518a9abe5de596790f5c39","slug":"hollywood-movie-how-to-train-your-dragon-day-5-box-office-collection-in-india-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Train Your Dragon Day 5 : हॉलीवुड फिल्म ने बरकरार रखी करोड़ों में कमाई, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
How to Train Your Dragon Day 5 : हॉलीवुड फिल्म ने बरकरार रखी करोड़ों में कमाई, जानिए 5वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:04 PM IST
सार
Movie How to Train Your Dragon Day 5 Collection: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ को देखने के लिए ठीक-ठाक संख्या में भारतीय दर्शक थिएटर तक आ रहे हैं। जानिए 5वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। इसने महज 2.15 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। 5वें दिन में आकर भी यह फिल्म करोड़ों में ही कमाई कर रही है। यहां तक कि वीकएंड पर इसने अपनी कमाई में इजाफा किया था। इसका मतलब है कि बहुत हद तक यह फिल्म भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही है। जानिए 5वें दिन में आकर इसने कितने करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बटोर लिए हैं।
2 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
5वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 13.11 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड पर जरूर इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ा था, इसने लगभग 4 करोड़ रुपये अपने खाते में शामिल कर लिए थे। वीकएंड के बाद तो दर्शक थिएटर में कम ही आते हैं, ऐसे में कलेक्शन में गिरावट होना लाजिमी है।
3 of 5
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@httydragon
एक्शन-एडवेंचर से भरी है कहानी
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म ‘ ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ में काफी सारा एक्शन, एडवेंचर है। इस फिल्म की कहानी एक वाइकिंग लड़के और एक ड्रैगन की दोस्ती पर है। कैसे दोनों मिलकर एक नई भविष्य की नींव रखते हैं, किस तरह के एडवेंचर पर ये निकलते हैं। यही सब कहानी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@httydragon
फिल्म की स्टार कास्ट
मेसन थेम्स ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है, वह वाइकिंग लड़के के रोल में हैं। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म को डीन डेब्लोइस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एनिमेटेड मूवी ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन (2010)’ का लाइव-एक्शन वर्जन है।
विज्ञापन
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाउसफुल 5 को टक्कर देने की कोशिश
इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी थिएटर में लगी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 12 दिन हो चुके हैं। धीरे-धीरे इसके कलेक्शन में गिरावट आ रही है, 12वें दिन में अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म ने 2.99 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ इस बॉलीवुड फिल्म के सामने कोई बुरा कलेक्शन नहीं कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।