फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miley Cyrus: खराब मौसम की वजह से माइली सायरस के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, हॉलीवुड सिंगर ने शेयर किया वीडियो

Thu, 24 Mar 2022 01:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Singer MIley Cyrus Plane forced to take emergency landing due to bad weather, singer shared the video
माइली सायरस - फोटो : Instagram @mileycyrus

हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस के विमान की खराब मौसम के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइली एक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए पराग्वे जा रही थीं, लेकिन बीच में ही उनका विमान आसमानी बिजली की चपेट में आया और उनकी फेस्टिवल में हिस्सा लेने की योजना को रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी माइली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। 

Hollywood Singer MIley Cyrus Plane forced to take emergency landing due to bad weather, singer shared the video
माइली सायरस - फोटो : सोशल मीडिया

माइली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विमान का एक वीडियो शेयर कर सभी को स्थिति के बारे में सूचित किया। माइली ने लिखा कि मेरे प्रशंसकों और सभी के लिए जो मेरी उड़ान के बारे में सुनकर चिंतित थे। हमारा विमान एक बड़े अप्रत्याशित तूफान में फंस गया और आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। इसी के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। 

Hollywood Singer MIley Cyrus Plane forced to take emergency landing due to bad weather, singer shared the video
माइली सायरस - फोटो : सोशल मीडिया

माइली ने आगे लिखा कि मेरे साथ जो भी लोग यात्रा कर रहे थे, मेरा क्रू, बैंड, दोस्त और परिवार सभी सुरक्षित है। इसके साथ ही माइली ने टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ लिखा कि दुर्भाग्य से, हम पराग्वे आने में असमर्थ हैं। आई लव यू। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Singer MIley Cyrus Plane forced to take emergency landing due to bad weather, singer shared the video
माइली सायरस - फोटो : Instagram

जिस Asunciónico फेस्टिवल में माइली सायरस हिस्सा लेने जा रही थी, उसकी वेबसाइट के अनुसार यह फेस्टिवल पराग्वे के सबस बड़े रॉक फेस्टिवल में से एक है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार माइली सायरस के शो में बहुत से लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन अब शो को ही रद्द करना पड़ गया है।

विज्ञापन
Hollywood Singer MIley Cyrus Plane forced to take emergency landing due to bad weather, singer shared the video
मशीन गन केली, डोजा कैट और फू फाइटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

पराग्वे में मौसम की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि फेस्टिवल का पहले दिन रद्द कर दिया गया। इसका मतलब यह है कि फू फाइटर्स, मशीन गन केली और डोजा कैट जैसे अन्य कलाकार भी इस फेस्टिवल में अपना शो नहीं कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed