{"_id":"5b9200e9867a557e84648992","slug":"hollywood-superstar-burt-reynolds-dies-in-florida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार बर्ट रेनाल्ड्स का 82 साल की उम्र में निधन, 2 फिल्मों के बाद डूबने लगा था करियर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सुपरस्टार बर्ट रेनाल्ड्स का 82 साल की उम्र में निधन, 2 फिल्मों के बाद डूबने लगा था करियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
hollywood
Link Copied
अमेरिकन फिल्ममेकर और हॉलीवुड सुपरस्टार बर्ट रेनाल्ड का बीते गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के जुप्टर मेडिकल सेंटर में देहांत हो गया। ये दुखद खबर उनके मैनेजर ने ईमेल के जरिए दी है। बता दें कि बर्ट ने 82 साल की उम्र में दुनिया से विदाई ली।
बर्ट के निधन पर उनकी भतीजी नैंसी ली हैस ने अपने बयान में कहा 'टूटे दिल के साथ मुझे अपने अंकल को अलविदा कहना पड़ा, मेरे अंकल सिर्फ एक मूवी आइकन ही नहीं बल्कि बहुत अच्छे, संवेंदनशील और धैर्यवान इंसान थे जो हमेशा अपने परिवार के लिए समर्पित रहते थे इसमें उनके दोस्त और एक्टिंग स्कूल के छात्र भी शामिल हैं।
Trending Videos
2 of 6
hollywood
बात करें बर्ट के फिल्मी करियर की तो वह बहुत हैंडसम और गुड लुक एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'डेलीवेरेंस द लॉन्गेस्ट यार्ड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1977 में आई उनकी फिल्म 'स्मोकी एंड द बेंडिट' भी काफी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
hollywood
लेकिन साल 1972 से 1977 के बीच उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रहीं और इन फिल्मों के बाद उनका करियर डूबने लगा। वहीं, 1997 में उन्हें 'बूगी नाइट्स' में सपोर्टिंग एक्टर का रोल अदा करने के लिए अकेदमी अवार्ड मिला। वह दो बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं साल 1990-1994 टीवी सीरिज इवनिंग शेड के लिए उन्हें एम्मी अवार्ड से भी नवाजा गया था।
4 of 6
hollywood
70 के दशक में रेनाल्ड्स अपनी ट्रेडमार्क मूछे, अजब लुक और माचो टाइप पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते थे। उन्हें मेल सेक्स सिंबल भी माना जाता था। यहां तक कि वह साल 1972 में वुमन मैग्जीन कोस्मोपोलिटन के लिए न्यूड फोटोशूट भी करवा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
hollywood
बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो बता दें कि एक्ट्रेस लोनी एंडसन और जूडी कर्ने से शादी की थी लेकिन जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। वहीं सैली फील्ड और दिनाह शोरे संग वह रोमांस करते नजर आए थे। बता दें कि अंत में उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।