फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karate Kid Legends Day 6: लाखों में सिमटने लगी ‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई, जानिए अब तक किया कितना कलेक्शन?

Wed, 04 Jun 2025 09:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 04 Jun 2025 09:30 PM IST
सार

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 6 : इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी फिल्मों के साथ हॉलीवुड फिल्में भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए मौजूद हैं। जैकी चेन की हॉलीवुड फिल्म  ‘कराटे किड लीजेंड’ को भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए, इसने अब तक कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 6 Box Office Collection Total Earning
फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने 1.6 करोड़ रुपये से अपना खाता भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खोला था। यह शुरुआत कोई बहुत अच्छी नहीं थी। जानिए, आज यानी छठे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 6 Box Office Collection Total Earning
‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

छठे दिन का कलेक्शन  
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने छठे दिन 34 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 8.15 करोड़ रुपये है। मंगलवार को इसने लगभग 58 लाख रुपये कमाए थे। बुधवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आ गई है। 

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 6 Box Office Collection Total Earning
‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था
‘कराटे किड लीजेंड’ ने भी बीते शनिवार को 2.39 करोड़ रुपये कमाए। वहीं रविवार को भी 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कहने का मतलब है कि वीकएंड पर यह फिल्म अच्छा कमा रही हैं। इसका मतलब है कि वीकएंड पर दर्शक इस फिल्म को देखने का मन बना लेते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 6 Box Office Collection Total Earning
‘कराटे किड लीजेंड’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की स्टोरी 
फिल्म ‘कराटे किड’ में एक लड़के के कराटे चैंपियन बनने की कहानी है, साथ ही इसमें इमोशनल एंगल भी है। ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स अकेले सीखाना अब मिस्टन हान (जैकी चेन) के बस में नहीं है, वह बुजुर्ग हो चुके हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली फोंग को ट्रेनिंग देते हैं।  

विज्ञापन
Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 6 Box Office Collection Total Earning
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये कलाकार आए नजर 
फिल्म में जैकी चेन एक अहम किरदार में दिखे। वहीं राल्फ मैकियो, बेन वांग के अलावा जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को हिंदी में अजय देवगन ने डब किया है, उन्होंने जैकी चेन के किरदार को आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म को जोनाथन एंटविस्टल ने डायरेक्ट किया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed