{"_id":"6a0749cfe784baa5bf0d13a1","slug":"kalyani-priyadarshan-gives-pose-in-off-shoulder-dress-shares-photos-from-cannes-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2026: कल्याणी प्रियदर्शन ने कान में बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिए शानदार पोज; देखें तस्वीरें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Cannes 2026: कल्याणी प्रियदर्शन ने कान में बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिए शानदार पोज; देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 15 May 2026 10:00 PM IST
सार
79th Cannes Film Festival: इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसमें भारत से अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी पहुंची हैं। उन्होंने यहां से अपना नया लुक शेयर किया है। इसकी काफी चर्चा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। यहां सिनेमा और फैशन से जुड़ी दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। यहां कई फिल्मों के प्रीमियर भी हो रहे हैं। भारत से कई हस्तियों के अलावा साउथ की जानी मानी अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी यहां पहुंची हैं। उन्होंने नए लुक में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसकी काफी तारीफ हो रही है।
कान में पहुंचीं कल्याणी प्रियदर्शन
कान फिल्म फेस्टिवल शुरू होने के दूसरे दिन कल्याणी प्रियदर्शन यहां पहुंची थीं। उन्होंने सफेद ड्रेस में भारत पवेलियन में शिरकत की थी। उन्होंने यहां एक पैनल में भी हिस्सा लिया था। अब उन्होंने कान से नए लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
अलग है कल्याणी का लुक
कल्याणी प्रियदर्शन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन में पोज दिए हैं। अभिनेत्री ने व्हाइट जूलरी से अपने लुक को पूरा किया है। उनके गले का हार आगे से छोटा लेकिन पीछे से काफी लंबा है। अभिनेत्री ने दोनों हाथों में रिंग पहनी है और अपने बालों को खुला छोड़ा है। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं कल्याणी प्रियदर्शन?
कल्याणी प्रियदर्शन साउथ की चर्चित अभिनेत्री हैं। वे मुख्य रूप से मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। वह फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं। कल्याणी अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत सहायक प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में की। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'हैलो' से अभिनय की शुरुआत की थी। साल 2025 में वह फिल्म 'लोका चैप्टर 1' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी।
कहां हुआ कान समारोह?
ख्याल रहे कि कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दक्षिण फ्रांस के कान शहर में हुआ है। सिनेमा और फैशन के इस ग्लोबल फेस्टिवल में भारतीय सिने जगत की चर्चित हस्तियां हिस्सा लेती हैं। आलिया भट्ट ने यहां अपने लुक्स को लेकर ध्यान खींचा है। तारा सुतारिया ने यहां शिरकत की है। ऐश्वर्या राय भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।