{"_id":"5a13b8f64f1c1b76678bc8af","slug":"katy-perry-and-supermodel-gigi-hadid-banned-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड की दो FAMOUS सेलीब्रेटीज को वीजा देने से चीन का इनकार, वजह जान लीजिए","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड की दो FAMOUS सेलीब्रेटीज को वीजा देने से चीन का इनकार, वजह जान लीजिए
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस बार इस शो में पॉप सिंगर कैटी पेरी और मॉडल गीगी हैडिड नजर नहीं आएंगी। चीनी मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दोनों को चीन में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
China Victoria's Secret
इसकी जानकारी गीगी हैडिड ने ट्वीट करके दी। हैडिड ने बताया मुझे निराशा है कि मैं इस साल शंघाई में हो रहे 'विक्टोरिया सीक्रेट' परफॉर्म नहीं कर पाऊंगी। सभी को मेरा प्यार। हालांकि हैडिड ने इस साल चीन के शो में परफॉर्मेंस न करने की वजह का खुलासा नहीं किया।
I’m so bummed I won’t be able to make it to China this year. Love my VS family, and will be with all my girls in spirit!! Can't wait to tune in with everyone to see the beautiful show I know it will be, and already can't wait for next year! :) x
— Gigi Hadid (@GiGiHadid) November 16, 2017
China Victoria's Secret
वहीं चीनी मीडिया की मानें तो पेरी और हैडिड को शंघाई में होने वाले फैशन शो 'विक्टोरिया सीक्रेट' में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था लेकिन चीनी अधिकारियों ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि पेरी और हैडिड दोनों को ही चीनी मीडिया के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कैटी को ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर दिए बयान की वजह से विरोध झेलना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ताइवान चीन से खुद को स्वतंत्र करने के लिए प्रयासरत है। तो वहीं चीन ने 'ताइवान की स्वतंत्रता' कभी मंजूर ही नहीं की।
विज्ञापन
तो वहीं मॉडल गीगी हैडिड को चीन ने इसलिए बैन कर दिया है क्योंकि हाल ही में उन्होंने बुद्ध के सामानांतर कुकी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था जिसके बाद चीनी लोगों ने उनपर नस्लवादी व्यवहार का आरोप लगाया और शंघाई में कदम न रखने की नसीहत दे डाली।
शंघाई में हो रहा विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो अपने इन फेमस कलाकरों के बिना ही पूरा करने में कामयाब रहा।
शंघाई में हो रहा विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो अपने इन फेमस कलाकरों के बिना ही पूरा करने में कामयाब रहा।