अना दे अर्मस हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल अना जेम्स बॉन्ड की फिल्म नो टाइम टू डाई में नजर आ रही हैं। अना दे अर्मस का जन्म 30 अप्रैल 1988 को क्यूबा में हुआ था। अना दे अर्मस ने जुलाई 2011 में स्पेनिश अभिनेता मार्क क्लोटेट से शादी की थी। लेकिन अना की शादी ज्यादा लंबी नहीं टिक पाई और 2013 में दोनों का तलाक हो गया।
जानें कौन हैं 'बॉन्ड गर्ल' अना दे अर्मस, पहले भी डेनियल क्रेग के साथ कर चुकी हैं फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
बता दें कि अना दे अर्मस ने साल 2006 में शो Una rosa de Francia से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन अना ने स्पेनिश टीवी शो El Internado से सफलता का स्वाद चखा था। अना के हिट टीवी शोज में El Internado, Hispania और la leyenda का नाम शामिल है।
नॉक नॉक: फिल्म नॉक नॉक के साथ ही अना दे अर्मस ने हॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन एली रोथ्स ने किया था।
वॉर डॉग्स: अना दे अर्मस फिल्म वॉर डॉग्स में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन टोड फिलिप्स ने किया था।
ब्लेड रनर 2049: फिल्म ब्लेड रनर 2049 साल 2017 में रिलीज हुई थी। अना दे अर्मस ने फिल्म में आर्टिफिशियल गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन Denis Villeneuve ने किया था।
नाइव्स आउट: साल 2019 में फिल्म नाइव्स आउट रिलीज हुई थी। फिल्म में अना दे अर्मस के साथ डेनियल क्रैग और क्रिस इवांस भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन रियान जॉनसन ने किया था।
नो टाइम टू डाई: अना दे अर्मस स्टारर फिल्म नो टाइम टू डाई अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म में अना दे अर्मस सीआईए एजेंट पालोमा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन कैरी जोजी फुकुनागा ने किया है।
याद दिला दें कि अना दे अर्मस ने हाल ही में पोर्टर मैगजीन के लिए भी फोटोशूट करवाया था। अना के फोटोशूट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अना की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अना के अलग अलग अंदाज नजर आ रहे हैं।
वैसे बात 'नो टाइम टू डाय' की करे तो फिल्म की रिलीजिंग तारीख में बदलाव कर दिया गया है। भारत में जहां पहले यह फिल्म 3 अप्रैल (शुक्रवार) को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह फिल्म 2 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज होगी। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।