मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में दिलचस्पी रखने वाले इनके करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के लिए जून का महीना बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। ‘वांडा विजन’ और ‘द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ के बाद मार्वेल ने अपनी इस साल की तीसरी वेब सीरीज ‘लोकी’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मार्वेल स्टूडियोज की सीरीज ‘लोकी’ भारत में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल व तेलुगू में भी उपलब्ध होगी।
Loki: गुस्ताखियों के देवता ‘लोकी’ के आगमन का एलान, चार भाषाओं में इस तारीख को रिलीज होगी सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी दो दिन पहले ही मार्वेल स्टूडियो ने इस साल से लेकर साल 2023 तक रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों की नई रिलीज डेट को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दर्शकों को मार्वेल के सुपरहीरोज में ‘इटरनल्स’ की एंट्री का बेसब्री से चला आ रहा इंतजार थोड़ा कम हुआ है। वीडियो में इस फिल्म की बहुत छोटी सी झलक है लेकिन इसमें एंजेलीना जोली का रूप देख लोग उत्साहित हो उठे हैं।
अब बुधवार को मार्वेल स्टूडियो ने टॉम हिडेलस्टन का एक वीडियो जारी करके अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘लोकी’ की रिलीज डेट का एलान किया है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की कहानियों का अनुसरण करन वाले जानते हैं कि असगार्ड में लोकी और थॉर की अदावत की वजह क्या है? लोकी जिस ऊर्जा स्रोत की तलाश में धरती आया, उसका क्या हुआ और एवेंजर्स की इस पूरी महागाथा में उसका अब तक का किरदार क्या रहा। अब 'लोकी' अपना एक नया रूप लेकर आ रहा है।
दर्शकों को ये जानने में खास दिलचस्पी है कि वेब सीरीज ‘लोकी’ में वह इस क्षेपक कथा का हीरो है या विलेन। अब तक की कहानी के हिसाब से लोकी ने हमेशा थॉर के रास्ते में कांटे ही बोए हैं। अब जबकि थॉर सीरीज की नई फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो चुका है तो उससे पहले लोकी की कहानी में आए नए मोड़ों को लेकर मार्वेल के फैंस सबसे ज्यादा उत्सुक हैं।
फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' से आगे की कहानी कहती सीरीज ‘लोकी’ में गुस्ताखियों का यह देवता अपने भाई 'थॉर' से कहीं आगे निकल आया है। टॉम हिडलस्टन फिर एक बार लोकी का ये चिर परिचित किरदार निभाते परदे पर दिखेंगे। उनके साथ इस कहानी का हिस्सा बनने वाले कलाकारों में शामिल हैं, ओवन विल्सन, गुगु बाथा रॉ, सोफिया डि मार्टिनो,वूनमी मोसाकू और रिचर्ड ई ग्रांट। इस सीरीज के लेखकों की टीम की अगुआई की है माइकल वाल्ड्रॉन ने औरइसके निर्देशक हैं केट हेरॉन। ये सीरीज भारत में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर नौ जून से रिलीज होगी।