{"_id":"5923adb74f1c1b2d2c536b79","slug":"manchester-arena-ariana-grande-concert-bomb-blast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 23 साल की एरियाना ग्रांड के जस्टिन बीबर भी हैं दीवाने, आतंकी हमले में बाल-बाल बचीं","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
23 साल की एरियाना ग्रांड के जस्टिन बीबर भी हैं दीवाने, आतंकी हमले में बाल-बाल बचीं
Tue, 23 May 2017 08:53 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Tue, 23 May 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एरियाना ग्रांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकन पॉप स्टार एरियाना ग्रांड का ब्रिटेन के मैनचेस्टर में कॉन्सर्ट चल रहा था। कॉन्सर्ट के बीच में ही आतंकी हमला हो गया। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एरियाना के कॉन्सर्ट में करीब 10 हजार लोग मौजूद थे। पीएम मोदी ने भी इस हमले की निंदा की है। फिलहाल ग्रांड सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं कौन हैं एरियाना ग्रांड...
13 साल की उम्र में ही पॉप स्टार बन गई थीं एरियाना ग्रांड, आतंकी हमले में बाल-बाल बचीं
2 of 6
एरियाना ग्रांड
23 साल की एरियाना का पूरा नाम अरियाना ग्रांड बुटेरा है। एरियाना का जन्म फ्लोरिडा में हुआ था। ग्रांड की मां का नाम जोन ग्रांड बुटेरा है जो नेवी के उपकरण बनाने वाली एक कंपनी चलाती हैं। वहीं ग्रांड के पिता एडवर्ड बुटेरा एक ग्राफिक डिजाइनर हैं और आईबीआई डिजाइन नाम से एक कंपनी चलाते हैं। जब एरियाना 9 साल की थीं तब उनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था।
13 साल की उम्र में ही पॉप स्टार बन गई थीं एरियाना ग्रांड, आतंकी हमले में बाल-बाल बचीं
3 of 6
एरियाना ग्रांड
एरियाना का एक सौतेला भाई फ्रैंकी भी है जो उनसे 10 साल छोटा है। फ्रैंकी एक म्यूजिक थिएटर एक्टर और प्रोड्यूसर है। एरियाना ने 13 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। एरियाना एक एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने कई थिएटर प्ले और टेलीविजन शो में काम किया है। साल 2009 में आए टीवी शो 'विक्टोरियस' से एरियाना को पहचान मिली थी। एक समय पर एरियाना और जस्टिन बीबर की अफेयर की खबरें भी आई थीं। दोनों सरेआम किस करते हुए पकड़े गए थे। लेकिन अचानक दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। दोनों के अलग होने की वजह पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 साल की उम्र में ही पॉप स्टार बन गई थीं एरियाना ग्रांड, आतंकी हमले में बाल-बाल बचीं
4 of 6
एरियाना ग्रांड
एरियाना का पहला एल्बम साल 2011 में रिलीज हुआ था। इस एल्बम का नाम 'साउंडट्रै म्यूजिक फ्रॉम विक्टोरियस' था। इसके बाद से एरियाना "Problem", "Break Free", "Bang Bang" और "Love Me Harder" जैसे एल्बम लॉन्च हो चुके हैं। जिसे एरियाना के फैंस ने काफी पसंद किया था। साल 2014 में एरियाना का नाम टॉप 10 सिंगल आर्टिस्ट में शामिल किया गया था। एरियाना जस्टिन बीबर के साथ भी कॉन्सर्ट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
13 साल की उम्र में ही पॉप स्टार बन गई थीं एरियाना ग्रांड, आतंकी हमले में बाल-बाल बचीं
5 of 6
एरियाना ग्रांड
जब एरियाना का एल्बम 'My Everything' रिलीज हुआ था तब उन्होंने वर्ल्ड टूर किया था। इस टूर का नाम 'The Honeymoon Tour' रखा गया था। छोटी सी उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में इतना नाम कमाने के लिए एरियाना को तीन बाद अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।