फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में सुपरहीरोज की वापसी की तारीखें तय, ब्लैक विडो के बाद रिलीज होंगी ये चार बड़ी फिल्में

Thu, 05 Mar 2020 08:06 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 05 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
MCU announced release dates of Black Widow The Eternals Shang Chi Doctor Strange Thor for India
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आगामी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

एवेंजर्स एंडगेम के बाद मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का अगला दौर वैसे तो स्पाइडर मैन की फिल्म फार फ्रॉम होम से शुरू हो चुका है लेकिन इसका असल जलजला इस साल गर्मियों से शुरू होने वाला है। मार्वेल ने अपनी नई फिल्मों की पूरी स्लेट घोषित कर दी है। अप्रैल में ब्लैक विडो की रिलीज से शुरू होकर ये कहानी अगले साल थॉर की रिलीज के साथ नए मोड़ पर पहुंचेगी। मार्वेल से मिली जानकारी के अनुसार मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की अगली फिल्म 'ब्लैक विडो' 30 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन केट शॉर्टलैंड कर रही। फिल्म में स्कार्लेट जोहानसन, फ्लोरेंस प्यू ,डेविड हार्बर और रेचल वाइज मुख्य भूमिका में रहेंगे।

The Eternals

MCU announced release dates of Black Widow The Eternals Shang Chi Doctor Strange Thor for India
द इटरनल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक विडो के बाद सिनेमाघरों में 6 नवंबर 2020 को बारी आएगी दुनिया फिल्म 'द इटरनल्स' की। इस फिल्म का मार्वेल के प्रशंसकों को सबसे ज्यादा इंतजार है क्योंकि इसी फिल्म से मार्वेल एक नई कहानी के बीज बोने जा रहा है। एंजेलिना जोली की इस फिल्म में मौजूदगी भी इसे खास बनाती है। च्लोए झाओ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एंजेलिना जोली के अलाव रिचर्ड मैडेन, किट हैरिंगटन,सलमा हायेक, जेमा चैन और कुमैल ननजियानी  मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

MCU announced release dates of Black Widow The Eternals Shang Chi Doctor Strange Thor for India
'शांग-ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स' - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अगले साल की कुछ फिल्मों की जानकारी भी मार्वेल स्टूडियोज ने साझा की है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन निर्देशित फिल्म 'शांग-ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स' 12 फरवरी 2021 को रिलीज होगी। इसमें सिमू लिउ, टोनी लेउंग मुख्य रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
MCU announced release dates of Black Widow The Eternals Shang Chi Doctor Strange Thor for India
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - फोटो : सोशल मीडिया

एवेंजर्स सीरीज के खास किरदार डॉक्टर स्ट्रेंज की वापसी अगले साल की गर्मियों में फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से होगी। ये फिल्म 7 मई 2021 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में लीड रोल तो हमेशा की तरह बेनेडिक्ट कम्बरबैच ही करेंगे, उनके साथ इस फिल्म में दिखेंगे एलिजाबेथ ओल्सेन और बेनेडिक्ट वोंग।

विज्ञापन
MCU announced release dates of Black Widow The Eternals Shang Chi Doctor Strange Thor for India
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वेल स्टूडियो की एवेंजर्स सीरीज की खासमखास फिल्म होगी 'थॉर लव एंड थंडर'। क्रिम्स हेम्सवर्थ की थॉर के तौर पर परदे पर वापसी का इंतजार लोगों को एवेंजर्स एंडगेम से ही शुरू हो गया है। लेकिन थॉर और उनका हैरतअंगेज हथौड़ा देखने के लिए इंतजार अभी लंबा है। 'थॉर लव एंड थंडर' 5 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन टाइका वाइटीटी ने किया है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, नताली पोर्टमैन और टेस्सा थॉम्पसन अहम किरदारों में नजर आएंगे। 

कोरोनावायरस के चलते टली NO TIME TO DIE की रिलीज डेट, अब फैंस को करना होगा 7 महीने का इंतजार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed