फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी दूसरी बार बनने जा रहे माता-पिता, शाही परिवार की महारानी ने दी बधाई

Tue, 16 Feb 2021 03:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 16 Feb 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Meghan Markle and prince harry expecting second child
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। वैलेंटाइंस डे के दिन मेगन मार्कल के प्रेग्नेंट होने का एलान किया गया। दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा बिटिश अखबारों में छपी उस खबर के 37 साल बाद आई जिसमें प्रिसेंस डायना के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर छपी थी। तब डायना प्रिंस हैरी को जन्म देने वाली थीं।

Meghan Markle and prince harry expecting second child
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल - फोटो : एएनआई

36 वर्षीय प्रिंस हैरी और 39 वर्षीय मेगन इस वक्त अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। इस साल के आखिर में उनके बच्चे का जन्म हो सकता है। इस खुशखबरी को देते वक्त उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की जिसमें मेगन हैरी के पैरों पर सिर रखकर लेटी हुई है जबकि हैरी का हाथ उनके सिर पर है। कपल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि आर्ची एक बड़ा भाई बनने जा रहा है। कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद में बहुत खुश है।'

Meghan Markle and prince harry expecting second child
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराधिकारी के लिए पहले सात स्थान में कोई बदलाव नहीं होगा- द प्रिंस ऑफ वेल्स, द ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज, प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस शारलेट, प्रिसेंस लुईस, हैरी और आर्ची माउंटबेटन-विंडसर। कपल के लड़का हो या लड़की, अगर अमेरिका में पैदा होता/होती है तो वह अमेरिकी नागरिकता का/की हकदार होगा/होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meghan Markle and prince harry expecting second child
अपने बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल - फोटो : पीटीआई

प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने पिछले साल मार्च में फ्रंटलाइन रॉयल ड्यूटी छोड़ दी थी। उन्होंने ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की शाही उपाधि छोड़ने का एलान किया था। हैरी और मेगन मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे। मई 2019 में कपल ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम आर्ची है। बीते साल जुलाई में मेगन का गर्भपात भी हुआ था।

विज्ञापन
Meghan Markle and prince harry expecting second child
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल - फोटो : फाइल फोटो

ब्रिटेन के शाही परिवार की महारानी एलिजाबेथ ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को बधाई दी है। बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा कि 'ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस ऑफ वेल्स और पूरा परिवार खुश है। उनके लिए दुआएं करते हैं।' माना जा रहा है कि हैरी और मेगन ने इस समाचार को सार्वजनिक करने से पहले शाही परिवार को जानकारी दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed