अपनी एक्शन फिल्मों के लिए दुनिया भर में मशहूर अभिनेता जैसन स्टैथम की फिल्म 'ऑपरेशन फॉर्च्यून रस डी गुएरे' अब भारत में भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। पिछले महीने ही ये फिल्म विदेश में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और अब ये फिल्म भारत में लॉयंसगेट प्ले ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म घातक तकनीक से लैस एक ऐसे हथियार की रहस्यमयी लूट पर आधारित है जो अगर गलत हाथों में लगा तो दुनिया तबाह हो सकती है।
Operation Fortune: इस तारीख को ओटीटी पर आ रही जैसन स्टैथम की मूवी, गाय रिची की एक्शन थ्रिलर का खत्म हुआ इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'ऑपरेशन फॉर्च्यून रूसे डी गुएरे' में जैसन स्टैथम के अलावा अभिनेता ह्यूज ग्रांट भी एक बहुत अनोखे किरदार में हैं। अपने अपने किरदार के बारे में वह बताते हैं, 'इस फिल्म में मैं ग्रेग साइमंड्स का किरदार निभा रहा हूं जिसे पैसे से बहुत प्यार है। वह दुनिया भर के उन अरबपतियों में से एक है जो दुनिया भर में हथियार बेचने के बावजूद खुद को एक अच्छा इंसान मानने लगा है। मुझे लगता है कि आप जो किरदार निभा रहे हैं उसका आनंद लेना महत्वपूर्ण है और मुझे ग्रेग साइमंड्स होने में काफी मजा आया। लगभग हर अभिनेता अपने करियर में परदे पर एक बार तो बुरा आदमी बनना पसंद करता ही है।’
फिल्म 'ऑपरेशन फॉर्च्यून रस डी गुएरे' में जैसन स्टैथम और ह्यूग ग्रांट के अलावा ऑब्रे प्लाजा बुजी मालोन, कैरी एल्वेस और जोश हार्टनेट की मुख्य भूमिकाएं हैं। गाइ रिची के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता गाइ रिची, इवान एटकिंसन, बिल ब्लॉक हैं। यह फिल्म अपनी अविश्वसनीय कॉमिक टाइमिंग, अपरंपरागत प्रदर्शन और मनोरंजक कथा के साथ स्क्रीन से बांधे रखती है।
यह भी पढ़ें: शशि थरूर के बयान पर विवेक का पलटवार और कर्नाटक चुनाव में हुई इस स्टार की एंट्री, पढ़ें फिल्मी खबरे
फिल्म की कहानी के मुताबिक में सुपर स्पाई ऑरसन फॉर्च्यून (जेसन स्टैथम) को अरबपति हथियार दलाल ग्रेग साइमंड्स (ह्यूग ग्रांट) द्वारा संचालित एक घातक नई हथियार तकनीक की बिक्री को ट्रैक करना और उसे रोकने के लिए एक टीम का गठन करना होता है। इसके लिए वह दुनिया के कुछ सबसे अच्छे हुनरमंदों के साथ मिलकर कोशिश करता है और इस काम में उसे मदद भी भरपूर मिलती है।
यह भी पढ़ें: अनन्या और सारा के पास से यह चुराना चाहती हैं सोनम, बोलीं- अगर मुझे भी ये मिले तो...
फिल्म 'ऑपरेशन फॉर्च्यून रस डी गुएरे' को 4 जनवरी 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में रिलीज किया गया था। अमेरिका में यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज हुई थी और 7 अप्रैल को यूनाइटेड किंगडम में इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। अब भारत में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म लायंसगेट प्ले पर 5 मई को रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन कपल्स ने ब्रेकअप के बाद भी साथ किया काम, बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्में