फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars: सेलिब्रिटी के पसंदीदा रेड कार्पेट से लेकर स्टार्स स्पीच तक, जानें 94 साल में कितना बदला ऑस्कर इवेंट

Sun, 12 Mar 2023 01:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 12 Mar 2023 01:15 PM IST
सार

ऑस्कर्स अवॉर्ड्स में 1929 से अबतक यानी 2023 तक कई बड़े बदलाव आ चुके हैं। आइए इन बदलावों को डिटेल में जान लेते हैं। 

विज्ञापन
Oscar Award has changed so much since 1929, understand the changes closely
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग रविवार यानी 12 मार्च 2023 को होने वाली है। गौरतलब हो कि ऑस्कर का पहला समारोह 16 मई 1929 को हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था, जिसे हम आधुनिक समय में अवॉर्ड शो सीजन के रूप में मानते हैं। पहले ऑस्कर समारोह में महज 15 पुरस्कार दिए गए थे। वहीं, ऑस्कर के 1929 से अबतक के सफर में काफी बदलाव आ गए हैं। वो मुख्य बदलाव क्या-क्या हैं, आइए जान लेते हैं। 

Oscar Award has changed so much since 1929, understand the changes closely
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले ऑस्कर अवॉर्ड विजेताओं के नाम मूल रूप से दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित और घोषित किए गए थे। यह तब तक काफी सरल लग रहा था जब तक कि एक पेपर ने गलती से परिणामों को जल्दी प्रकाशित नहीं कर दिया। तब से, पुरस्कारों को 1953 तक रेडियो पर लाइव प्रसारित किया गया, जब अकादमी पुरस्कारों ने एनबीसी पर अपना टेलीविजन डेब्यू किया।

Oscar Award has changed so much since 1929, understand the changes closely
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

जाहिर सी बात है कि फैशन समय के साथ-साथ बदलता है और रुझान आते हैं, चले भी जाते हैं। वहीं, समय बीतने के साथ-साथ सामान्य विषय और ड्रेस कोड भी बदल गए हैं। रेड कार्पेट पर अब सितारों के पहनावों में काफी अंतर है। शुरुआती दौर में ये पहनावे इतने आई कैची और फैशनेटिंग नहीं हुआ करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Award has changed so much since 1929, understand the changes closely
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 में ऑस्कर विजेताओं को विनिंग स्पीच के तौर पर 45 सेकेंड की समय सीमा दी गई। हालांकि इससे पहले विजेता अपनी विनिंग स्पीच को काफी लंबा-चौड़ा रखते थे। साल 1942 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री विजेता ग्रीर गार्सन ने 5 मिनट से अधिक का भाषण दिया था। 

विज्ञापन
Oscar Award has changed so much since 1929, understand the changes closely
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

पुरस्कार समारोह के मेजबान के रूप में कार्यभर संभालने वाले एक मेजबान को तराशने में बहुत लंबा समय लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  1994 में व्हूपी गोल्डबर्ग अपने दम पर शो की मेजबानी करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी-अमेरिकी दोनों बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed