सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस के यौन शोषण में घिरे ऑस्कर विनिंग एक्टर, सोशल मीडिया पर ऐसे मांगी माफी

amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Sat, 14 Oct 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
Oscar Winning Star Ben Affleck Apologizes for molesting an actress
बेन एफ़ेक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
'हार्वे वेनस्टाइन' इस नाम से भले ही आप वाकिफ हो या न हो लेकिन हालॉवुड में कभी इनकी तूती बोलती थी। मगर जब इनके खिलाफ एंजेलिना जोली, रॉस मैकगोवन, एशले जुड और ग्वेनेथ पाल्त्रो समेत कई महिला अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न, धमकी और बलात्कार के आरोप मढ़े तो इस कद्दावर कलाकार को धराशाई होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।


 
Trending Videos
Oscar Winning Star Ben Affleck Apologizes for molesting an actress
डेमो
कुछ ऐसा ही हाल अब अमेरिकी फिल्म स्टार, निर्देशक, लेखक व फिल्म निर्माता 'बेन एफे़क' का हो गया है। हालांकि उन्हें अपने किए पर शर्मिंदगी जरूर महसूस हुई है तभी तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हुए अपनी गलती पर माफी मांगी है। लेकिन वो कहावत है न 'तब पछतावत होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत...' 

missmalini.com की रिपोर्ट के मुताबिक 'बेन एफे़क' की इस हरकत पर उनकी काफी छीछालेदर हो रही है। सोशल मीडिया पर इतने बड़ा स्टार की भद पिटना कोई आम बात नहीं है। लेकिन जब यह सब हो रहा था तो बेन खामोश थे और जब अति होने लगी तो यूं सामने कैसे आए..? अब इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar Winning Star Ben Affleck Apologizes for molesting an actress
डेमो
बेन ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने किए पर माफी मांग ली है। अब ये भी जान लें कि बेन ने आखिर किया क्या था... दरअसल, बेन ने कई साल पहले टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'वन ट्री हिल' में स्तन कैंसर पर आधारित एक प्रोग्राम को होस्ट करते हुए हॉलीवुड अभिनेत्री हीलेरी बर्टन के स्तन को अपने हाथों में पकड़ लिया था।

इस घटना को लेकर न केवल अभिनेत्री हीलेरी असहज स्थिति में नजर आई बल्कि सेट पर मौजूद सभी लोग असहज हो गए। इस पर जब बेन को ये समझ आ गया कि उनकी यह हरकत सभी की नजरों में आ गई है तो वे भी पीछे हट गए और अपनी सीट पकड़ कर कुर्सी पर बैठ गए। 
 
डेमो
वही वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यही नहीं बेन ने प्रेस कॉफ्रेंस बुलाकर माफी मांगने की कोशिश की। लेकिन इन सबके बाद मामले ने और तूल पकड़ ली। सोशल मीडिया पर अब उनके किए पर लोगों ने ट्विवीट कर अपनी गुस्से भरी प्रतिक्रियाएं दी है।

'जो हार्वे' नामक महिला ट्विटर पर लिखती हैं कि 'उसे कहो ये सब बंद करे। क्या उसमें इतनी हिम्मत है कि वो ये सब मेरे मुंह पर कह सके। वो आगे कहती हैं कि मैं तुम्हें असॉल्ट करती हूं और फिर तुम्हारी तरह प्रेस कॉन्फेंस बुला लेती हूं। तुम झूठे हो।'

 
विज्ञापन
Oscar Winning Star Ben Affleck Apologizes for molesting an actress
डेमो
एक अन्य ट्विटर यूजर शनीका ब्रिम रिप्लाई में लिखती हैं 'इतने साल पहले की घटना कैसे किसी को याद रह सकती है..?' बाद में इस ट्विवट पर खुद पीड़ित अभीनेत्री हीलेरी ने ट्विवट किया जिस पर ये मुद्दा और ज्यादा गर्मा गया। उन्होंने अपने रिप्लाई में लिखा 'मैं अभी तक नहीं भूली हूं।' 

अभिनेत्री हीलेरी की प्रतिक्रिया के बाद शनीका ब्रिम ने उनसे माफी मांगी। इस पर हीलेरी ने अपना बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ भी कर दिया। उन्होंने लिखा मैं भी जब बच्ची थी तो ऐसा कर देती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed