साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर के लिए नामांकित हैं, इसलिए अभिनेता वैश्विक स्तर पर फिल्म को बढ़ावा देने का कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं। इस समय वह अमेरिका में अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में अमेरिका में दिए एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की और बताया कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बारे में क्या सोचते हैं।
Ram Charan: राम चरण ने जताई हॉलीवुड में डेब्यू की इच्छा! इस एक्ट्रेस के साथ करना चाहते हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने को लेकर राम चरण ने कहा, 'मैं किसी भी देश में काम करने के लिए तैयार हूं, जहां सिनेमा की सराहना की जाती है और एक दर्शक है, जो आपके काम की सराहना करता है। जहां भी कैमरा रोल करता है, मैं वहां रहना चाहता हूं। आप इसके लिए योजना बना सकते हैं।'
Nagma: अभिनेत्री नगमा संग हुई साइबर ठगी के बाद एक्शन में पुलिस, अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज
अभिनेता ने अपने हॉलीवुड डेब्यू की इच्छा जताई और यह भी कहा कि यह ख्वाहिश जरूर पूरी होगी। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि हम निश्चित तौर पर एक तरह की बातचीत कर रहे हैं। हमारे बीच यह केवल एक बातचीत हो रही है, लेकिन यह एक फिल्म में कैसे बदलेगा और मैं सेट पर जाऊंगा, यह निश्चित रूप से खबर होगी और यह कुछ महीनों में सामने आएगी।
Oscar 2023: ऑस्कर से पहले अपने आउटफिट को लेकर छाईं जैकलीन, इस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है अभिनेत्री की फिल्म
इसके अलावा अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह हॉलीवुड में किसके साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जिन शीर्ष सितारों के साथ काम करना चाहता हूं, उनमें से एक जूलिया रॉबर्ट्स हैं। मैं बतौर गेस्ट भी फिल्म का हिस्सा बन सकता हूं। मेरा मतलब है कि टॉम क्रूज और जूलिया रॉबर्ट्स को कौन पसंद नहीं करता है।'
Seema Pahwa: पर्स में सिगरेट का पैकेट क्यों रखती थीं सीमा पाहवा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
राम चरण भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर बहुत लोकप्रिय हैं। देश विदेश में अभिनेता के फैंस मौजूद हैं। अब अभिनेता फिल्म का प्रचार करते हुए सभी फैंस को शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं, सभी की निगाहें 95 वें अकादमी पुरस्कार पर टिकी हुई हैं। इस बार फिल्म 'आरआरआर' का गाना 'नाटू-नाटू' भी बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है।
Ananya-Aditya: लैक्मे फैशन में आदित्य अनन्या की जोड़ी साथ आएगी नजर, मनीष मल्होत्रा ने साझा की जानकारी