फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spiderman No Way Home: स्पाइडरमैन ने फैलाया कमाई का अद्भुत मकड़जाल, हिंदी सिनेमा के इसलिए उड़े होश

Thu, 16 Dec 2021 02:05 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Thu, 16 Dec 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
Spiderman No Way Home box office cast and crew film review first day collection weekend opening
नो वे होम, फार फ्रॉम होम और होमकमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स और टी सीरीज जैसी हिंदी सिनेमा की दिग्गज कंपनियों की मेगा स्टार फिल्में इस साल रिलीज अपनी फिल्मों के लिए रोजाना करोड़, दो करोड़ रुपये की गिनती कर रही हैं। उधर, विदेशी कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ ने करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई तो सिर्फ एडवांस बुकिंग में कर ली है। फिल्म की इस धमाकेदार एडवांस बुकिंग ने हिंदी सिनेमा के उन दिग्गजों को भी अपने फैसलों पर फिर से पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है, जिनके एक इशारे पर फिल्मों के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिल जाती है। हिंदी फिल्म निर्माताओं को अब यह समझ आने लगा है कि हिंदी सिनेमा को भी अब दिनोंदिन भव्य, विशाल और अकल्पनीय होना ही पड़ेगा। सितारों के नाम पर बिकने वाली फिल्मों का दौर हिंदी सिनेमा में भी जाने वाला है और अब दुनिया के दूसरे देशों की तरह यहां भी कथ्य और कल्पना का ही महत्व होगा।

Spiderman No Way Home box office cast and crew film review first day collection weekend opening
स्पाइडरमैन नो वे होम - फोटो : Instagram

फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ की एडवांस बुकिंग ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को चौंका दिया है। वे बताते हैं कि यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में अब तक करीब 18 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म को लेकर मारामारी ऐसी है कि फिल्म के गुरुवार के सारे टिकट करीब-करीब बिक चुके हैं और शनिवार और रविवार के शो भी तेजी से भर रहे हैं। फिल्म की टिकटें कुछ सिनेमाघरों में हजार से दो हजार रुपये तक की बिक रही हैं और पचास फीसदी क्षमता वाले इलाकों में तो फिल्म के शो सुबह पांच बजे से शुरू हो रहे हैं। मुंबई व दिल्ली-एनसीआर के कई सिनेमाघरों में फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ रिलीज हो चुकी है।
 

Spiderman No Way Home box office cast and crew film review first day collection weekend opening
स्पाइडरमैन - फोटो : Instagram: @tomholland2013

किसी फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज हाल के दिनों में भारत में कम ही देखने को मिला है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में अब तक अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ही 20 करोड़ रुपये से ऊपर की ओपनिंग ले पाई है। इस दौरान यशराज फिल्म्स की ‘बंटी और बबली2’ और टी सीरीज की फिल्मों ‘सत्यमेव जयते 2’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल ठीक नहीं रहा है। टी सीरीज की एक और फिल्म ‘अतरंगी रे’ इसी चक्कर में सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हो रही है। निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी को बेच दिया है।

पढ़ें रिव्यू
Spider Man No Way Home Review: पहचाने रास्तों पर लौटे स्पाइडरमैन ने फिर जमाया जलवा, बसने लगी एमसीयू की नई दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiderman No Way Home box office cast and crew film review first day collection weekend opening
स्पाइडरमैन

फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ की दुनिया भर में ओपनिंग बंपर खुली है। फिल्म गणितज्ञों का मानना है कि यह फिल्म इस साल रिलीज हुई फिल्मों में ‘वेनम लेट देयर बी कार्नेज’ की पहले वीकएंड की 90 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी। फिल्म के पहले वीकएंड में ही करीब 150 मिलियन डॉलर की कमाई का अनुमान है। यह आंकड़ा कोरोना संक्रमण काल से पहले अभिनेता टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन की पिछली दोनों फिल्मों से भी बड़ा होगा। इससे पहले 2017 में रिलीज फिल्म ‘स्पाइडरमैन: होमकमिंग’ ने पहले वीकएंड में 117 मिलियन डॉलर और 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फॉर फ्रॉम होम’ ने पहले वीकएंड में 92 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

विज्ञापन
Spiderman No Way Home box office cast and crew film review first day collection weekend opening
SpiderMan No Way Home - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत में भी फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ कमाई का नया रिकॉर्ड पहले वीकएंड में ही बनाती दिख रही है। साल 2017 में रिलीज फिल्म ‘स्पाइडरमैन: होमकमिंग’ का भारत में कुल कारोबार सिर्फ 59.96 करोड़ रुपये रहा था। इसके दो साल बाद आई फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ ने भारत में कुल 86.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देश में किसी हॉलीवुड फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की रही है, जिसने साल 2019 में देश में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की ओपनिंग भारत में 53.10 करोड़ रुपये की रही थी। यह फिल्म 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ को इतनी स्क्रीन मिलने की उम्मीद कम दिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed