फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spiderman- No Way Home: ‘स्पाइरमैन- नो वे होम’ का देशभर के इतने स्क्रीन्स पर कब्जा, ‘पुष्पा’ को लगा जोर का झटका

Thu, 16 Dec 2021 07:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Dec 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Spiderman No Way Home captures so many screens across the country Pushpa got a big shock
Spider Man No Way Home - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ के पहले भाग से पैन इंडिया स्टार बनने की कोशिशें फीकी होती दिख रही हैं। और, एक भारतीय सितारे की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने। फिल्म ने देश के करीब सवा तीन हजार स्क्रीन्स पर कब्जा कर लिया है और हर राज्य में हर दिन इस फिल्म को दिखाने के लिए नए सिनेमाघर लगातार जुड़ते जा रहे हैं। खबर ये भी है कि सिनेमाघर मालिक अगले हफ्ते रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ के लिए भी अपने स्क्रीन्स की संख्या घटाने को तैयार नहीं है। यानी कि फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ को लेकर अभी अगले शुक्रवार भी खूब हंगामा होने वाला है। देश में किसी हॉलीवुड फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Spiderman No Way Home captures so many screens across the country Pushpa got a big shock
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना की दूसरी लहर के बाद से खुले सिनेमाघरों में हिंदी फिल्में बनाने वाले अपने हिसाब से फिल्में रिलीज करना चाह रहे हैं। सिनेमाघर चलाने वाले कहते हैं कि फिल्में बनाने वाले और इन्हें वितरित करने वाले सोने की मुर्गी एक बार में ही हजम करना चाह रहे हैं। ऐसा फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज से पहले भी हुआ था और इसी चक्कर में अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छूने से चूक गई। अब यही हाल रणवीर की फिल्म ‘83’ में भी होता दिख रहा है। दोनों फिल्मों की निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ही है। पिछली बार फिल्म वितरकों और सिनेमाघर वालों ने झक मारकर रिलायंस की बात मान ली थी लेकिन इस बार पासा पलट चुका है।

Spiderman No Way Home captures so many screens across the country Pushpa got a big shock
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘83’ के ठीक हफ्ता भर पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने भारत में फिल्म कारोबार का बाजार ही बदल दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्मों में से सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार तक ये फिल्म देश के 3264 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही थी। और, इसमें आने वाले रविवार तक लगातार बढ़ोत्तरी होते जाने की उम्मीद दिख रही है। जिस तरह से गुरुवार को देश भर में सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में दर्शक इस फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं, उसने हिंदी फिल्म निर्माताओं की नींद उडा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spiderman No Way Home captures so many screens across the country Pushpa got a big shock
Spider Man No Way Home Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ से पहले भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर मार्वल की ही फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ रिलीज हुई थी। 2019 में रिलीज हुई ये फिल्म 2845 स्क्रीन्स पर एक साथ दिखाई गई थी। फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म की ओपनिंग भी इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग होने की पूरी संभावना है। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने इस साल करीब 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

विज्ञापन
Spiderman No Way Home captures so many screens across the country Pushpa got a big shock
फिल्म पुष्पा रिलीज डेट - फोटो : twitter

अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ को लेकर युवाओं में जो दीवानापन देखा जा रहा है, उसने इस हफ्ते रिलीज होने वाली एक और फिल्म ‘पुष्पा’ की राह बहुत मुश्किल कर दी है। अव्वल तो इस फिल्म को वांछित संख्या में सिनेमाघर मिलना ही मुश्किल है, ऊपर से इस फिल्म का प्रचार प्रसार भी उत्तर भारत में कुछ खास हुआ नहीं है। इस फिल्म से इसके अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी छवि पैन इंडिया स्टार की बनाने की कर रहे हैं, लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की कामयाबी को देखते हुए ऐसा हो पाना मुश्किल दिख रहा है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed