सब्सक्राइब करें

Top Horror Movies: ये हैं अब तक की पांच सबसे डरावनी फिल्में, अकेले में देखने की गलती ना करें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 11:04 AM IST
These are the 5 most horror movies of all time
टॉप हॉरर मूवीज - फोटो : Social media

हम में से कई लोग हॉरर फिल्म को पसंद करते हैं। इसके पसंद किए जाने के कई कारण भी हैं। हॉरर फिल्मों में जितना थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है, उतना शायद ही किसी और फिल्म में हो। इसी कड़ी में आज हम अब तक की 5 सबसे डरावनी फिल्मों की बात करेंगे, जिन्हें कभी भी अकेले में देखने की गलती नहीं करनी चाहिए।

कॉन्ज्यूरिंग 

साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म काफी डरावनी है। रिलीज होने के बाद इस फिल्म को देश दुनिया में खूब पसंद किया गया। फिल्म में दिखाया गया है कि एक फैमिली किसी फार्म हाउस में रहने के लिए जाती है, जहां उनकी मुलाकात एक अनजान शक्ति से होती है। उसके बाद पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स को बुलाया जाता है, जो उस अनजान शक्ति से संपर्क करने की कोशिश करते हैं। आगे क्या होता है? उसे जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म में आपको हॉरर के साथ साथ सस्पेंस, रोमांच और थ्रिलर सब कुछ देखने को मिलेगा। 

These are the 5 most horror movies of all time
टॉप हॉरर मूवीज - फोटो : Social media

द एविल डेड

साल 1981 में आई इस फिल्म ने खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में 5 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया हैै, जो जंगल के एक केबिन में जाते हैं। वहां उनकी मुलाकात कई मांस खाने वाले राक्षसों से होती है। आगे क्या होता है? इसे जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म काफी सस्पेंस फुल और डरावनी है। 

These are the 5 most horror movies of all time
टॉप हॉरर मूवीज - फोटो : Social media

एनाबेल

ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण सी दिखने वाली डॉल के अंदर बुरी आत्मा प्रवेश कर लेती है? यह बुरी आत्मा डॉल के भीतर घुसने के बाद घर के बाकी लोगों को डराने का काम करती है। अगर आप हॉरर फिल्म को देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए ही है।

These are the 5 most horror movies of all time
टॉप हॉरर मूवीज - फोटो : Social media

ऑर्फन

ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि एक पति पत्नी जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी को खोया है। वो एक 9 साल की बच्ची को गोद लेते हैं। गोद ली हुई ये बच्ची उतनी मासूम नहीं होती जितनी ये दिखती है। आगे जो होता है, उसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

These are the 5 most horror movies of all time
टॉप हॉरर मूवीज - फोटो : Social media

ट्रेन टू बुसान 

ये फिल्म हॉरर होने के साथ-साथ काफी सस्पेंस फुल भी है। साल 2016 में आई इस साउथ कोरियन फिल्म ने जॉम्बी फिल्मों के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया। फिल्म हमें एक ऐसे अपोकेलिप्टिक वर्ल्ड में लेकर जाती है, जहां जॉम्बी वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति ट्रेन में चढ़ता है। उसके बाद वह बाकी लोगों को भी संक्रमित कर देता है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा ट्रेन के तंग वातावरण में शूट किया गया है। ट्रेन में एक पिता अपनी बच्ची को इन जॉम्बीज से बचाने की कोशिश कर रहा है। क्या वो अपनी बच्ची को इनसे बचा पाता है या नहीं? जानने के लिए आपको ये हॉरर बेस्ड जॉम्बी फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed