सब्सक्राइब करें

Top Science Fiction Movies: ये हैं क्रिस्टोफर नोलन की बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्में, भूल कर भी न करें मिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
These are the best science fiction movies of chirstopher nolan you should have to watch
साइंस फिक्शन फिल्में - फोटो : Social media

आज हम बात करने वाले हैं क्रिस्टोफर नोलन की सबसे शानदार साइंस फिक्शन फिल्मों की। अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप में से कई लोग इस मशहूर निर्देशक को जानते होंगे। साइंस फिक्शन फिल्मों की जो पुरानी परंपरा चलती आ रही थी। उसमें इस डायरेक्टर ने एक नया पुट मिलाया है। अपनी अनोखी सोच और उसे पर्दे पर प्रदर्शित करने की क्षमता कोई इनसे सीखे। क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्मों में समय के साथ खेलते हैं। उनकी ज्यादातर साइंस फिक्शन फिल्मों (इनसेप्शन, इंटरस्टेलर, टेनेट) में आपको समय का एक अलग पहलू देखने को मिलेगा। टाइम ट्रेवल, टाइम डायलेशन, वर्म होल जैसे सर चकरा देने वाले विषय नोलन की फिल्मों में देखने को मिलता है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते उनकी कई फिल्मों को ऑस्कर भी मिल रखा है। इसी कड़ी में आज हम क्रिस्टोफर नोलन की 4 ऐसी साइंस फिक्शन फिल्मों की बात करने वाले हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा। 

Trending Videos
These are the best science fiction movies of chirstopher nolan you should have to watch
इंटरस्टेलर - फोटो : social media

इंटरस्टेलर

"The love is one thing that transcends time and space" अगर आप सिनेमा की बारीकी से समझ रखते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म इसी वाक्य पर आधारित है। फिल्म में जब कूपर ब्लैक होल के अंदर जाता है, तो उस वक्त सब कुछ बहुत तेजी से बदल रहा होता है। समय और अस्तित्व के इस भवर (ब्लैक होल) से कुछ नहीं बच पाता। ऐसी कोई चीज नहीं होती जो इससे पार पा सके। ब्लैक होल में फंसने के बाद भी केवल एक चीज स्थाई रहती है। वह है प्यार जो कूपर का उसकी बेटी मर्फ के प्रति है। इसी वजह से फिल्म के मेन टाइटल के नीचे इस लाइन को लिखा गया "प्यार ही वह चीज है, जो समय और अस्तित्व के भी परे है।" इस फिल्म में आपको टाइम डायलेशन, वर्म होल, ब्लैक होल जैसे कंसेप्ट देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the best science fiction movies of chirstopher nolan you should have to watch
inception - फोटो : social media

इंसेप्शन

क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। फिल्म में एक चोर की कहानी को दिखाया है, जो ड्रीम शेयरिंग तकनीक की मदद से कॉर्पोरेट से जुड़े रहस्यों की चोरी करता है। फिल्म में चोरों की ये टीम ड्रीम शेयरिंग तकनीक के सहारे सपनों के भीतर कई लेयर्स के अंदर जाते हैं। ये पूरी फिल्म देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। फिल्म में Leonardo DiCaprio और Tom Hardy मुख्य भूमिका में हैं।

These are the best science fiction movies of chirstopher nolan you should have to watch
टेनेट - फोटो : सोशल मीडिया

टेनेट 

ये फिल्म भी इंसेप्शन की तरह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म में समय के ऐसे दांव पेंच दिखाए गए हैं, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। यहां हमको दो समय काल देखने को मिलते हैं। भविष्य से कई दिक्कतें वर्तमान में आ रही होती हैं। आगे क्या होता है? इसे जानने के लिए आप ये फिल्म जरूर देखिए। इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
These are the best science fiction movies of chirstopher nolan you should have to watch
द प्रेस्टीज - फोटो : सोशल मीडिया

द प्रेस्टीज

इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक दर्दनाक हादसे के बाद दो जादूगर इकट्ठे होते हैं। दोनों एक दूसरे को हराने के लिए एक से बढ़कर एक भ्रम पैदा करते हैं। आगे क्या होता है? इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed