{"_id":"58d4e1554f1c1b1a191a10e2","slug":"tom-cruise-in-love-with-mission-impossible-6-co-star-vanessa-kirby-wants-to-marry-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी ही हीरोइन के प्यार में पड़ा ये सुपरस्टार, बनाना चाहता है चौथी बीवी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अपनी ही हीरोइन के प्यार में पड़ा ये सुपरस्टार, बनाना चाहता है चौथी बीवी
Fri, 24 Mar 2017 10:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये सुपरस्टार पहले से ही तीन-तीन शादियां कर चुका है बावजूद इसके वो एक हीरोइन के प्यार में पड़ गया है। इस हीरोइन के प्यार में ये सुपरस्टार इस कदर दीवाना हो गया है कि उसे अपनी चौथी बीवी बनाना चाहता है।
2 of 5
वेनेसा कर्बी और टॉम क्रूज
ये सुपरस्टार हैं टॉम क्रूज। खबर है कि टॉम क्रूज अपनी फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 6' की को-स्टार वेनेसा कर्बी के प्यार में दीवाने हो गए हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। बता दें कि टॉम क्रूज तलाकशुदा हैं लेकिन वो तीन शादियां कर चुके हैं।
3 of 5
दूसरी पत्नी (एक्स) निकोल किडमैन के साथ टॉम क्रूज
टॉम क्रूज की पहली शादी एक्ट्रेस मिमी रोजर्स से हुई थी लेकिन वो शादी तीन साल ही चली और 1990 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद टॉम क्रूज ने निकोल किडमैन से शादी की। निकोल से टॉम की शादी 1990 में हुई लेकिन शादी के तकरीबन दस साल बाद दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तीसरी पत्नी (एक्स) केटी होल्म्स के साथ टॉम क्रूज
- फोटो : Getty Images
बेशक टॉम क्रूज की शादी नहीं चली लेकिन उनका विश्वास शादी में कायम था और शायद इसी का सबूत देते हुए टॉम क्रूज ने 2006 में फिर से शादी की। इस बार उनकी दुल्हन बनीं केटी होल्म्स। लेकिन केटी से भी टॉम अलग हो गए। दोनों का 2012 में तलाक हो गया और तब से टॉम क्रूज सिंगल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वेनेसा कर्बी और टॉम क्रूज
लेकिन 'मिशन इंपॉसिबल 6' की को-स्टार वेनेसा कर्बी को देख अब टॉम क्रूज के दिल में फिर से प्यार जाग उठा है और वो उनसे शादी करना चाहते हैं। खबर के मुताबिक, फिल्म 'द क्राउन' में वेनेसा को देख टॉम ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया और तभी से वो उनके दीवाने हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।