सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

‘सिनर्स’ के रिकॉर्ड से लेकर प्रियंका चोपड़ा के प्रेजेंटर बनने तक, जानिए इस बार ऑस्कर में क्या कुछ होगा खास?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 12:03 AM IST
सार

What Is New In Oscars 2026: ऑस्कर 2026 पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हर किसी को इंतजार है तो विजेताओं की घोषणा का, ताकि पता चल सके इस बार किसे-किसे मिला ऑस्कर? लेकिन उससे पहले यहां जानिए इस बार ऑस्कर में क्या है खास…

विज्ञापन
What Is Special In Oscars 2026 New Casting Award Big Films Race Sinners and Priyanka Chopra as Presenter
ऑस्कर 2026 - फोटो : अमर उजाला

फिल्म जगत के सबसे प्रमुख और चर्चित अवॉर्ड ऑस्कर के 98वें संस्करण का आयोजन आज यानी रविवार 15 मार्च को किया जाएगा। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारत में इसे सोमवार 16 मार्च की सुबह साढ़े चार बजे से देखा जा सकेगा। अवॉर्ड समारोह से पहले जानते हैं इस बार ऑस्कर में क्या कुछ खास और अलग होने वाला है। साथ ही कौन फिल्म रच सकती है इतिहास। 

Trending Videos
What Is Special In Oscars 2026 New Casting Award Big Films Race Sinners and Priyanka Chopra as Presenter
ऑस्कर नॉमिनेशन में सिनर्स ने रचा इतिहास - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे अधिक नॉमिनेशन पाकर ‘सिनर्स’ ने रचा इतिहास
ऑस्कर 2026 में सभी की नजरें विजेताओं पर लगी होती हैं। इस बार जिन फिल्मों और उनके कलाकारों के बीच ऑस्कर की होड़ लगी है, उनमें सबसे अधिक नजरें रायन कूगलर की 'सिनर्स' पर रहेंगी।

इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर समेत टोटल 16 नॉमिनेशंस मिले हैं। ये ऑस्कर इतिहास में किसी भी फिल्म को मिले सबसे अधिक नॉमिनेशन हैं। ‘सिनर्स’ ने 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' जैसी फिल्मों के 14 नामांकनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Special In Oscars 2026 New Casting Award Big Films Race Sinners and Priyanka Chopra as Presenter
मार्टी सु्प्रीम और वन बैटल आफ्टर अनदर - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में लगी है ऑस्कर जीतने की होड़
‘सिनर्स’ के अलावा जिन फिल्मों के बीच इस बार ऑस्कर जीतने की होड़ लगी है, उनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' भी शामिल है। इसे 13 नॉमिनेशन मिले हैं।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर 9 नॉमिनेशन्स के साथ तीन फिल्में रही हैं, जिनमें 'फ्रैंकेस्टाइन', 'मार्टी सुप्रीम' और 'सेंटीमेंटल वैल्यू' शामिल हैं। इन फिल्मों के बीच बेस्ट फिल्म समेत अधिक से अधिक ऑस्कर्स अपनी झोली में डालने की होड़ लगेगी। सबसे अधिक निगाहें ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ पर टिकी हैं।

What Is Special In Oscars 2026 New Casting Award Big Films Race Sinners and Priyanka Chopra as Presenter
कॉनन ओ'ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया

नई कैटेगरी की हुई शुरुआत
ऑस्कर 2026 में एक नई अवॉर्ड कैटेगरी की शुरुआत हुई है। इस साल पहली बार 'बेस्ट कास्टिंग' श्रेणी में अवॉर्ड दिया जाएगा। जिससे प्रतिस्पर्धी श्रेणियों की कुल संख्या 24 हो गई है। इससे पहले ये कैटेगरी शामिल नहीं थी। लेकिन अब 98 साल बाद यह नई कैटेगरी शामिल की गई है।

दूसरी बार कॉनन ओ'ब्रायन करेंगे होस्ट
लोकप्रिय कॉमेडियन और होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ही इस बार भी ऑस्कर सेरेमनी को होस्ट करेंगे। वो लगातार दूसरी बार ऑस्कर समारोह की मेजबानी करेंगे।

विज्ञापन
What Is Special In Oscars 2026 New Casting Award Big Films Race Sinners and Priyanka Chopra as Presenter
एड्रियन ब्रॉडी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज
ऑस्कर्स में विजेताओं के साथ-साथ प्रेजेंटर्स की भी खास भूमिका होती है। हर बार की तरह इस बार भी प्रेजेंटर्स में कई दिग्गज नाम शामिल हैं। इनमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल हैं।

इसके अलावा पिछले साल के विजेता भी इस बार मंच पर ट्रॉफी देते नजर आएंगे। इनमें मिकी मैडिसन (बेस्ट एक्ट्रेस), एड्रियन ब्रॉडी (बेस्ट एक्टर), जो सल्डाना (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस) और किरन कल्किन (बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर) शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed