{"_id":"5b7a67ec42c79246627aac05","slug":"winona-ryder-revealed-she-actually-got-married-with-co-star-keanu-at-dracula-set-in-1992","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म में एक सीन के चक्कर में इस एक्ट्रेस ने कर ली थी सच में शादी, 26 साल बाद हुआ ये बड़ा खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिल्म में एक सीन के चक्कर में इस एक्ट्रेस ने कर ली थी सच में शादी, 26 साल बाद हुआ ये बड़ा खुलासा
Mon, 20 Aug 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस विनोना राइडर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड एक्टर कियानू रीव्स मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि विनोना और कियानू लंबे समय बाद एक साथ बड़े परदे पर नजर आ रहे हैं।
2 of 4
इस बीच विनोना राइडर ने कियानू रीव्स और अपने एक किस्से को दुनिया के सामने बताया है। जिसे जानने के बाद खुद कियानू और उनके फैंस भी हैरान है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के प्रमोशन के दौरान विनोना राइडर ने खुलासा किया कि 26 साल पहले उन्होंने कियानू रीव्स से फिल्म 'ड्रैकुला' के सेट पर सच में शादी कर ली थी।
3 of 4
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए विनोना राइडर ने कहा है कि साल 1992 में आई फिल्म 'ड्रैकुला' के एक सीन में उन्हें और कियानू रीव्स को शादी करनी थी। इस बात से बेखबर कियानू की सच में विनोना राइडर के साथ शादी हो गई थी। 26 साल बाद हुए इस खुलासे को जब कियानू रीव्स ने विनोना के मुंह से सुना तो वह काफी हैरान रह गए। उन्होंने विनोना से पूछा की क्या सच में ऐसा हुआ था.?? इसके बाद विनोना ने उन्हें यह पूरा सीन याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि साल 1992 में आई विनोना राइडर और कियानू रीव्स अभिनीत फिल्म 'ड्रैकुला' उस समय साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म मशहूर लेखक ब्रैम स्टोकर की नॉबल पर आधारित फिल्म थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।