फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड की इस सुपरहिट सीरीज का बनेगा हिंदी वर्जन, आप किस एक्ट्रेस को देखना चाहेंगे?

Sun, 19 Aug 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
producer Nikhil Dwivedi will make Uma Thurman Kill Bill hindi version
शानदार एक्शन और तलवारबाजी से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थुर्मन की सुपरहिट 'किल-बिल' का हिंदी रीमेक बनने वाला है। मशहूर निर्देशक क्वेंटिन टैरेंटिनो की यह फिल्म सीरीज साल 2003 में आई थी। फिल्म 'किल-बिल' हॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। बॉलीवुड एक्टर-निर्माता निखिल द्विवेदी ने अब इसका हिंदी वर्जन बनाने का फैसला किया है। 


 
producer Nikhil Dwivedi will make Uma Thurman Kill Bill hindi version
वहीं 'किल-बिल' के हिंदी वर्जन का खुलासा होते ही बॉलीवुड गलियारों में फिल्म की मुख्य हीरोइन को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। पता हो कि 'किल-बिल' सीरीज में उमा थुर्मन ने एक फाइटर को किरदार किया है। फिल्म में उनका एक्शन और तलवारबाजी देखती ही बनती है। इसलिए निर्देशक निखिल द्विवेदी को अब बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन की तलाश है जो उमा थुर्मन के रोल को अच्छे से परदे पर निभा सके साथ ही उनकी तरह एक्शन सीन और तलवारबाजी कर सके। 
 
producer Nikhil Dwivedi will make Uma Thurman Kill Bill hindi version
गौरतलब है कि निखिल द्विवेदी इसके लिए बॉलीवुड की हर टॉप एक्ट्रेस के संपर्क में है। खबरों की मानें तो उनकी नजर में कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी एक्ट्रेस हैं। बताया यह भी जा रहा है कि निखिल द्विवेदी बॉलीवुड के अन्य निर्देशकों से भी हीरोइन के चुनाव के लिए सलाह ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
producer Nikhil Dwivedi will make Uma Thurman Kill Bill hindi version
ज्यादातर निर्देशकों ने उन्हें इन्हीं एक्ट्रेस की सलाह दी है। कॉरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने निखिल द्विवेदी को उमा थुर्मन के रोल के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को एकदम सही बताया तो डायरेक्टर एलन अमीन ने जैकलीन फर्नांडीज की सलाह दी है। फिल्म 'फोर्स 2' के निर्देशक अभय देओ ने निखिल को उमा थुर्मन के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और कंगना रनौत को सही बताया। 
विज्ञापन
producer Nikhil Dwivedi will make Uma Thurman Kill Bill hindi version
फिलहाल निखिल द्विवेदी ने यह खुलासा नहीं किया है कि 'किल-बिल' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कब तक करेंगे। हीरोइन कोई भी हो लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब हॉलीवुड की किसी फिल्म के बॉलीवुड रीमेक में हीरोइन एक्शन सीन करती दिखेंगे। साथ ही मशहूर एक्ट्रेस उमा थुर्मन के किदार के साथ कौन एक्ट्रेस ईमानदारी दिखा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed