{"_id":"6718a3977e5977e3c3066c1b","slug":"i-want-to-talk-mysterious-teaser-release-of-abhishek-bachchan-new-film-with-shoojit-sircar-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2023 में रिलीज हुई फिल्म घूमर में अभिषेक आखिरी बार नजर आए थे। अभिषेक की आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक है। फिल्म का रोमांचक और अद्भुत टीजर कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर जारी किया गया। फिल्म के टीजर में अभिषेक नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, कार के डेक पर एक स्टैच्यू रखा है, जिसका सर लगातार हिलता दिखाई दे रहा है। इसके पीछे से अभिषेक का वॉइस ओवर सुनाई दे रहे है।
2 of 5
आई वांट टू टॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने टीजर में वॉयसओवर के लिए अपनी आवाज भी दी है। वॉयसओवर में, वह कहते हैं, "मुझे सिर्फ बात करना पसंद नहीं है। मैं बात करने के लिए जीता हूं। जिंदा होने में और मरने में बस यही एक बात का अंतर दिखाई देता है। जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते।" टीजर का आखिर में फिल्म का शीर्षक सामने आता है। यूट्यूब के अलावा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी फिल्म का टीजर साझा किया है।
यूट्यूब पर फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर के आखिर में फिल्म के कलाकारों का भी पता चला। अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आई वांट टू टॉक के अद्भुत टीजर को अभिषेक के प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं विक्की कौशल ने भी फिल्म के टीजर की बड़ी सराहना की है। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर साझा किया और लिखा, "शूजित दा का जादू! टीजर पसंद आया। शीर्षक पसंद आया और... एबी का इंतजार नहीं कर सकता!" बता दें अभिषेक और विक्की ने मनमर्जियां में साथ काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।